फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trimbakeshwar chaitanya first choice for the post of shankaracharya in kashi jyotish peeth

ज्योतिष पीठ शंकराचार्य पद की दौड़ में इस संन्यासी का नाम सबसे आगे

Wed, 13 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Trimbakeshwar chaitanya first choice for the post of shankaracharya in kashi jyotish peeth
ज्योतिष पीठ
काशी ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद की दौड़ में इस संन्यासी का नाम सबसे आगे है। भारत धर्म महामंडल को सनातन धर्म के इस सर्वोच्च पद के लिए देश के अलग-अलग इलाकों के मठों, आश्रमों और आध्यात्मिक संस्थाओं की ओर से भेजी गईं 54 संस्तुतियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 25 से अधिक अभिमत त्रयंबकेश्वर चैतन्य के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इनके बाद इस पद पर हाईकोर्ट की ओर से अयोग्य ठहराए गए स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के नाम की संस्तुतियां हैं।  20 दिसंबर के बाद भारत धर्म महामंडल की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी इन नामों पर विचार कर तीनों पीठों के शंकराचार्यों, उच्च कोटि के विद्वानों से अभिमत प्राप्त करेगी।
विज्ञापन


उसके बाद शंकराचार्य के नाम की घोषणा की जाएगी। भारत धर्म महामंडल के लहुराबीर स्थित कार्यालय में मंगलवार तक ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद के लिए कुल 54 संस्तुतियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संस्तुतियां राजस्थान, वृंदावन, गुजरात, दिल्ली के अलावा देश के अन्य इलाकों की आध्यात्मिक संस्थाओं की ओर से भेजी गई हैं। इनमें 25 से अधिक संस्तुतियां त्रयंबकेश्वर चैतन्य ब्रह्मचारी के नाम की हैं। 

प्रबाल जी महाराज के शिष्य हैं त्रयंबकेश्वर चैतन्य

Trimbakeshwar chaitanya first choice for the post of shankaracharya in kashi jyotish peeth
file photo
महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने बताया कि त्रयंबकेश्वर चैतन्य धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के शिष्य प्रबाल जी महाराज के शिष्य हैं। उन्होंने वेद, वेदांत, पुराणों के अलावा सनातनी परंपराओं का गहन अध्ययन किया गया है।

इनके अलावा स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के नाम से भी अधिक संस्तुतियां आई हैं। राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने भी वासुदेवानंद के नाम की संस्तुति भेजी है। लुधियाना के देवव्रताचार्य महाराज के नाम की भी कई संस्तुतियां हैं।

इन्हीं नामों में से शंकराचार्य पद के लिए सहमति बनाई जाएगी। भारत धर्म महामंडल की ओर से मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रमुख सचिव और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को शंकराचार्य चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट भेज दी गई।

महामंडल के जनरल सेक्रेटरी प्रो, शंभू उपाध्याय की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई प्रक्रिया का जिक्र करते हुए सरकारों से सहयोग मांगा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed