फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tribute to atal bihari vajpayee during ganga aarti in varanasi

काशी में गंगा आरती के दौरान नम आंखों से अटल जी को श्रद्धांजलि

Fri, 17 Aug 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Aug 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Tribute to atal bihari vajpayee during ganga aarti in varanasi
गंगा आरती में अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सांस्कृतिक राजधानी काशी में शोक की लहर दौड़ गई। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


गंगा की लहरों पर 151 दीयों का दान कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। आरती में शामिल पर्यटकों ने दो मिनट का मौन रखकर मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दूबे ने बताया कि गंगा आरती पूर्व प्रधानमंत्री के नाम समर्पित रही। वहीं गंगा सेवा समिति की ओर से भी गंगा आरती के दौरान पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। त्रिदेव मंदिर में आयोजित शोकसभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजीडेंसी में शोकसभा का आयोजन किया गया।

अस्सी घाट पर काशी विकास समिति, रोटरी क्लब, पतवार फाउंडेशन की ओर से दीपदान, पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

भाजपा सहित सभी पार्टियों ने किया नमन

Tribute to atal bihari vajpayee during ganga aarti in varanasi
गंगा घाट पर दीपदान भी किया गया - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का समाचार मिलते ही काशी में भी शोक की लहर दौड़ गई। न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस, सपा, बसपा, सुभासपा, अपना दल (एस) सभी ने श्रद्धांजलि दी। गुरुवार की सुबह जब लोगों को पता चला पूर्व प्रधानमंत्री की हालत नाजुक है तो उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए रुद्राभिषेक सहित हवन पूजन दिनभर चला। शाम को निधन का समाचार आते ही सब शोक में डूब गये।

गुलाब बाग भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा की गई। विचार व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर आदि शामिल रहे।

सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि चार वर्षों तक संसद में साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। उदारवादी दृष्टिकोण से सभी उनके कायल थे। सपा के व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव नंदलाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता शीतला सिंह, कमलेश पटेल, मनोज यादव ने शोक जताया।

सपा के जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने शोक जताया। बसपा के उपाध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव शशि प्रताप सिंह, अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, अपना दल (एस) के सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल ने शोक जताया।

 

छात्रों, शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

Tribute to atal bihari vajpayee during ganga aarti in varanasi
गंगा घाट पर श्रद्धांजलि के लिए जलाए गए दीपक - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सिंह द्वार पर श्रद्धांजलि सभा की। कैंडल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी तरह काशी विद्यापीठ के छात्रों ने भी मुख्य गेट पर दीपदान कर पूर्व प्रधानमंत्री को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उधर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य संघ की आकस्मिक शोकसभा प्रांतीय संयोजक डॉ. विश्वनाथ दुबे की अध्यक्षता में हुई।

शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा में महेश तिवारी, महेंद्र प्रताप, विजय शुक्ल मौजूद रहे। उधर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 18 अगस्त को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed