फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tribal Museum to be built in Banaras: Minister of State

बनारस में बनेगा जन जातीय संग्रहालय: राज्यमंत्री

Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tribal Museum to be built in Banaras: Minister of State
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि जिले में जन जातीय संग्रहालय बनेगा। इसमें जनजातियों से जुड़ी स्मृतियों को रखा जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड(यूपी सिडको) के अधिशासी अभियंता से इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। राज्यमंत्री शनिवार को सर्किट हाउस में समाज कल्याण एवं यूपीसिडको के साथ बैठक की। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से राजकीय आश्रम विद्यालय, छात्रावास सहित अन्य कार्ययोजनाओं के प्रस्ताव की सूची मांगी। इसे शासन से पास करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने रामनगर में बन रहे वृद्धाश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे विभाग को लाभ होगा। किराये पर वृद्धाश्रम नहीं चलाना पड़ेगा। इस दौरान समाज कल्याण की योजनाओं की प्रगति जानी। बैठक में जिला समाज कल्याण जीआर प्रजापति, यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित कर्मचारी मौजूद रहे। देर रात वे दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed