{"_id":"6a6270909862aa1f19016cf1","slug":"trials-for-fencers-seeking-admission-to-the-ncoe-at-dr-sampurnanand-sports-stadium-sigra-varanasi-news-c-20-vns1056-1477919-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित एनसीओई में प्रवेश के लिए तलवारबाजी खिलाड़ियों का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित एनसीओई में प्रवेश के लिए तलवारबाजी खिलाड़ियों का ट्रायल
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में चल रही एनसीओई छात्रावास के लिए चल रहे तलवार ब
वाराणसी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सिगरा स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन स्किल ट्रायल आयोजित किया गया। 26 सीटों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए 234 खिलाड़ियों का ट्रायल शाम तक पूरा हो गया।
सिगरा स्थित एनसीओई में चार खेलों के 200 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कुश्ती के बाद अब तलवारबाजी के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया के पहले दिन एंथ्रोपोमेट्रिक टेस्ट के बाद दूसरे दिन आउटडोर में फिटनेस टेस्ट और तलवारबाजी स्किल का ट्रायल कराया गया। शुक्रवार को चयन ट्रायल का अंतिम दिन होगा।
एनसीओई प्रभारी सुभांशु द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं में प्रशिक्षण के लिए आयोजित पात्रता ट्रायल में 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी तीन वर्गों में ट्रायल दे रहे हैं। चयनित खिलाड़ी सिगरा स्टेडियम स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। तलवारबाजी के महिला और पुरुष वर्ग का ट्रायल 22 से 24 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन वर्गों में खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
अधिकारियों के अनुसार 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तलवारबाजी की इपी, फॉयल और सेबर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। साई सेंटर में प्रवेश के पहले दिन खिलाड़ियों का एंथ्रोपोमेट्रिक टेस्ट लिया गया। इसमें खिलाड़ियों के शरीर की बनावट, वजन और अनुपात का वैज्ञानिक मापन किया गया। यह परीक्षण खिलाड़ियों की शारीरिक संरचना का विश्लेषण कर यह तय करने में मदद करता है कि वे किस खेल के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हैं। दूसरे दिन सुबह के सत्र में फिटनेस टेस्ट और दोपहर बाद तलवारबाजी तकनीक का ट्रायल कराया गया।