फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Trial of Kashidwar in Vishwanath Dham residents will get convenience devotees facility on Monday of Sawan

विशेष द्वार से बाबा का दर्शन करेंगे काशीवासीः मंदिर प्रशासन ने की खास व्यवस्था, जानें- कैसे मिलेगा प्रवेश

Fri, 12 Jul 2024 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 03:57 PM IST
सार

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए अलग द्वार की बात बीते मार्च महीने से ही चल रही थी। इस बार सावन में भक्तों को बाबा के दर्शन-पूजन के लिए अलग द्वार से जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trial of Kashidwar in Vishwanath Dham residents will get convenience devotees facility on Monday of Sawan
अलग द्वार से काशी विश्वनाथ धाम में जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के लिए शुक्रवार को अलग द्वार की व्यवस्था कर दी गई। इसका ट्रायल आज किया गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण के अनुसार, इसकी सफलता के बाद काशी के भक्तों को इसके बारे में विस्तृत तरीके से सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार सावन माह में आने वाले भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पांचों सोमवार को ललिताघाट पर जिगजैग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि भीड़ पर नियंत्रण के साथ ही भक्त आसानी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकें। इसके पूर्व मंदिर प्रबंधन ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। मंडलायुक्त के अनुसार, काशीद्वार के लिए नंदूफारिया गली से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए काशीवासियों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में प्रवेश के लिए लग प्रवेश द्वार बनाया गया है। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आएगी। सुरक्षा मानकों की छानबीन के बाद किसी भी काशीवासी को इस द्वार से प्रवेश मिल जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने शुरू कर दी थीं। अभी मंदिर परिसर में गंगा द्वार, ढुंढिराज, गेट नंबर चार और सरस्वती फाटक द्वार से प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed