Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP terms alleged list of 209 candidates as fake.

यूपी: भाजपा ने 209 प्रत्याशियों की कथित सूची को बताया फर्जी, कहा- ये सोची समझी साजिश

Sun, 15 Nov 2026 08:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 08:34 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यूपी चुनाव को लेकर जारी की गई प्रत्याशियों की कथित सूची को पूरी तरह फर्जी बताते हुए बयान जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं को भ्रम में डालने की सोची समझी साजिश है।
 

विज्ञापन
UP BJP terms alleged list of 209 candidates as fake.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव 2027 को लेकर 209 प्रत्याशियों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरों का भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खंडन किया है। भाजपा ने इसे पूरी तरह असत्य, निराधार और मनगढ़ंत बताया है। इस संबंध में यूपी भाजपा की ओर से बयान जारी किया गया है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ व पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा 209 प्रत्याशियों की एक कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने का समाचार लगातार प्रसारित किया जा रहा है। भाजपा ने इस फर्जी और झूठी खबर का सिरे से खंडन किया है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी अथवा प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की कोई भी सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किए गए बयान में कहा गया है कि भाजपा ने कहा है कि वह एक अनुशासित और कैडर-आधारित राजनीतिक दल है, जहां विधानसभा अथवा किसी भी अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की एक अत्यंत सुव्यवस्थित, लोकतांत्रिक और पूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है, जो वर्तमान में प्रारंभ भी नहीं हुई है।

भाजपा ने ने इस तरह के भ्रामक दुष्प्रचार को एक सोची-समझी साजिश करार दिया। कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तत्वों द्वारा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से यह मनगढ़ंत अफवाह फैलाई जा रही है।


भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अपील की है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें तथा केवल पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed