फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Treatment of pregnant women with the help of mobile torch

मोबाइल टॉर्च के सहारे गर्भवती महिलाओं का इलाज

Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Treatment of pregnant women with the help of mobile torch
शासन और प्रशासन की तरफ से सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज मुहैया कराने का दावा किया जाता है। हालांकि, हकीकत एकदम उलट है। अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव और व्यवस्थागत खामियों की वजह से मरीजों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बिजली का संकट तो कही चिकित्सकों की कमी बनी है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में ओपीडी के दौरान बिजली कटने के बाद मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिलाओं की जांच करनी पड़ी। यहीं नहीं चिकित्सकों की कमी से बाहर तक महिलाओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में हर दिन शहर और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने आती हैं। सोमवार सुबह पर्चा कटवाकर महिलाएं ओपीडी हाल में पहुंची तो यहां केवल दो ही डॉक्टर बैठी थीं। पर्चा जमा करने के बाद महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रही। चिकित्सकों की कमी की वजह से बाहर तक लंबी लाइन लग गई। हालांकि चिकित्सक एक एक कर महिलाओं को देख रही थीं कि अचानक दोपहर सवा बारह बजे ओपीडी की बिजली गुल हो गई और वहां अंधेरा छा गया। डॉक्टरों ने पहले कुछ देर तक इंतजार किया। जब बिजली नहीं आई तो एक कर्मचारी ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी दिखाई तब महिलाओं की जांच, उनकी रिपोर्ट देखने की कार्रवाई शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे जेनरेटर चलवाया गया, तब ओपीडी हाल में रोशनी आई। इससे पहले अंधेरे की वजह से ही एक महिला चिकित्सक हाल के बाहर वाले कमरे में आ गई, जहां दिन के उजाले की मदद से मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से ओपीडी की बिजली कटी थी। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर खराबी दूर कराई गई। इसके अलावा जेनरेटर के सहारे भी आपूर्ति दी गई। अस्पताल में महिला चिकित्सकों की कमी है, इस बारे में शासन-प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लिली श्रीवास्तव, एसआईसी, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed