{"_id":"5e687ebd8ebc3eeb245ba171","slug":"traumatic-death-of-a-walking-couple-in-the-grip-of-a-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे दंपति की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे दंपति की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
Wed, 11 Mar 2020 11:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे के जुटी भीड़ व पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के थानागद्दी मार्ग पर नेवादा गांव के पास मंगलवार को बेकाबू बस की चपेट मे आने से दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मझगवाकला निवासी रामकुमार (35) अपनी पत्नी मनपत्ति (32) के साथ मंगलवार को पैदल ही जलालपुर से चंवरी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
नेवादा गांव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रेहटी ले गई, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन