फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traumatic death due to collision with pickup of laborers who went to pick vegetables in Varanasi

वाराणसी में सब्जी लेने गए मजदूर की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत

Fri, 03 Apr 2020 11:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 03 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Traumatic death due to collision with pickup of laborers who went to pick vegetables in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में साईकिल से सब्जी खरीदने जा रहे 38 वर्षीय मुरारी प्रजापति की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रेमा प्रजापति व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव निवासी मुरारी प्रजापति घर से  साइकिल से सब्जी लेने बड़ौरा बाजार जा रहे था। जैसे ही बाजार पहुंचा तभी वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुरारी साइकिल सहित हवा में उछल कर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पिकअप रोकने की कोशश की, लेकिन चालक भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed