फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transporter death Crime scene recreated two months later dummy thrown from eighth floor

Varanasi: ट्रांसपोर्टर की मौत...दो माह बाद हुआ क्राइम सीन रिक्रिएशन, आठ मंजिल से नीचे फेंका पुतला; जानें मामला

Thu, 01 Jan 2026 06:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 06:26 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के विनायक प्लाजा स्थित नाइट क्लब में बीते 2 नवंबर को मारपीट के युवक के साथ हादसे की सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी माैत हो गई थी। परिजनों ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Transporter death Crime scene recreated two months later dummy thrown from eighth floor
ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के माई टेबल में बाउंसरों के विवाद के बाद आठवीं मंजिल से गिरकर मृत ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह (30) मामले में दो महीने बाद बुधवार की सुबह रामनगर फॉरेंसिक टीम और सिगरा पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया।

विज्ञापन


आठवीं मंजिल से पुतला गिराकर क्राइम सीन देखा गया। कई साक्ष्य और अन्य जानकारियां एकत्र की गई। सिगरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा परीक्षण के दौरान लोग भी सकते में रहे।
विज्ञापन


बिहार के मधेपुरा का मूल निवासी सूरज सिंह पिशाचमोचन स्थित रमाकांत नगर काॅलोनी में रहता था और रामकटोरा पर सूरज का विंध्यवासिनी ट्रांसपोर्ट था। एक नवंबर की रात अपने दोस्त बबलू शाह के साथ सूरज सिंह मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के 5वीं मंजिल के माई टेबल बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए गया था। इस बीच डीजे फ्लोर पर डांस को लेकर एक परिवार की महिला से विवाद के बाद बाउंसरों ने सूरज को बाहर कर दिया था। इसके बाद रात 1 बजे के बाद आठवीं मंजिल की बालकनी से सूरज सिंह की नीचे गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बादल सिंह ने सिगरा थाने में रेस्टोरेंट के प्रबंधकों, बाउंसरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि खाने पीने के विवाद में सूरज की बाउसंरों ने पिटाई की और फिर आठवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। दो माह बाद क्राइम सीन रिक्रिएशन के तहत फॉरेंसिक टीम और सिगरा पुलिस ने जांच की। सूरज का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर आठवीं मंजिल से नीचे बी-ब्लाक में गिराया गया। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एफएसएल की टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया।

ये है पूरा मामला

मूलरूप से बिहार के मधेपुरा का रहने वाला सूरज सिंह का चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा पर ट्रांसपोर्टर था। पिशाच मोचन के रमाकांत नगर कालोनी निवासी सूरज सिंह अपने दोस्त बबलू शाह के साथ पार्टी करने माई टेबल रेस्टोरेंट गया था। शराब पीने के बाद डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर उसका किसी से विवाद हो गया।

 


इसके बाद बाउंसरों ने उसे पकड़ कर बाहर निकाल दिया। देर रात 1.10 बजे के करीब सूरज सिंह क्लब की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों में मचा कोहराम
रविवार की सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सूरज को नीचे फेंकने का आरोप लगाया। सूरज के साथ गया दोस्त भी लापता है। इस बाबत सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हर पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले गए। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

रेस्टोरेंट संचालन करने वाले और कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। सूरज के भाई बादल की तहरीर पर जांच की जा रही है। बादल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया और कहा कि रामकटोरा क्षेत्र में सूरज का विंध्यवासिनी ट्रांसपोर्ट है। इस व्यवसाय से लगभग 12 लोगों का परिवार चलता है। इसलिए उसका भाई आत्म हत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed