फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   transport office says to dealers that dont sold bike without helmet

परिवहन विभाग ने डीलरों को दी हिदायत, हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन न बेचें

Wed, 02 Aug 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 02 Aug 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
transport office says to dealers that dont sold bike without helmet
हेलमेट
अब दो पहिया वाहन खरीदने वालों को हेलमेट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को उप परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी ने सांस्कृतिक संकुल में दो पहिया वाहन विक्रेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सभी डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह बिना हेलमेट के किसी सूरत में दो पहिया वाहन न बेचें। इस निर्देश की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि दो पहिया वाहन से होने वाले हादसों में जान गंवाने वालों में 98 प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जो हेलमेट नहीं पहने होते। सड़क पर सुरक्षित बाइक राइडिंग के लिए हेलमेट बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश दिया कि यातायात नियमों वाले बोर्ड का भी जगह-जगह डिस्प्ले कराया जाए। 
डीलरों ने कहा कि वह रक्षाबंधन के दिन स्कूटी खरीदने वाली महिलाओं को उपहार स्वरूप हेलमेट देंगे। बता दें कि डीलरों को निर्देश है कि वह हर दो पहिया वाहन खरीदने वालों को आईएसआई मार्क हेलमेट देंगे।


डीलर लोगों को अत्यंत घटिया स्तर का हेलमेट देते हैं। इसके चलते लोग या तो इसे लेते नहीं या फिर लेने के बाद इस्तेमाल ही नहीं करते। बैठक में आरटीओ रामफेर द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह, एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed