Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transgender man beaten, molested, threatened with acid attack, theft of Rs 6 lakh

Varanasi News: किन्नर से मारपीट, छेड़खानी कर तेजाब फेंकने की धमकी, 6 लाख की चोरी

Mon, 16 Nov 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Transgender man beaten, molested, threatened with acid attack, theft of Rs 6 lakh
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ में एक किन्नर के घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। आरोपी ने घर से 6 लाख रुपये नकद और आभूषण भी चोरी कर लिए। पीड़िता की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने नामजद और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 13 नवंबर की रात रसूलगढ़ निवासी गुलशन चौहान घर में घुस आया। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी की। उसने चेहरे पर तेजाब फेंककर जलाने की धमकी भी दी। शोर सुनकर परिजनों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद अपनी मां के साथ गुरु के घर चली गईं। अगले दिन 14 नवंबर को घर लौटने पर उन्हें कमरे का ताला टूटा मिला। बक्से से 6 लाख रुपये नकद, 10 ग्राम सोने की चेन और करीब ढाई ग्राम की कान की बाली गायब थी।
विज्ञापन

आरोपी गुलशन चौहान ने महिला को फोन किया। उसने संदेश भिजवाया कि यदि उसके साथ रहेगी, तभी वह सारा सामान वापस करेगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी गुलशन चौहान को थाने बुलाया। आरोप है कि उसके साथ आए माता-पिता और दादी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुलशन चौहान, उसके माता-पिता और दादी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शैलेंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed