{"_id":"62f3cf4ef8528c2f843a671b","slug":"transformer-overloaded-due-to-electricity-theft-in-varanasi-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मुफ्त की बिजली फूंकने वाले बिल देने वालों के लिए मुसीबत, चोरी की लोड से ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मुफ्त की बिजली फूंकने वाले बिल देने वालों के लिए मुसीबत, चोरी की लोड से ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोड
Wed, 10 Aug 2022 09:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:08 PM IST
सार
शहर में इन दिनों बिजली की आपूर्ति एक बड़ा संकट बन गया है । मुफ्त में बिजली फूंकने वाले बिल देने वालों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बिजली चोरी के लोड से ओवरलोड ट्रांसफार्मर का कहीं डीओ जल रहा है तो कहीं शॉर्ट सर्किट।
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुफ्त में बिजली फूंकने वाले बिल देने वालों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बिजली चोरी के लोड से ओवरलोड ट्रांसफार्मर का कहीं डीओ जल रहा है तो कहीं शॉर्ट सर्किट। जिसकी मरम्मत करने में बिजली विभाग का पसीना छूट रहा है।
उपभोक्ताओं की मांग से जिले के लगभग सभी बिजलीघर ओवरलोड हैं। जिसकी वजह से लोकल फाल्ट बढ़े हैं। उमस भरी गर्मी में हो रही कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में चार लाख से अधिक कनेक्शन हैं। इसमें से महज एक लाख अस्सी हजार ही समय पर बिल जमा कर रहे हैं। विभाग के पास अवैध कनेक्शन के आंकड़े उपलब्ध नहीं है लेकिन हर महीने 603 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो रही है।
लाइन लॉस कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह शाम छापेमारी की जा रही है। बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान नहीं कर रहे। सख्ती करने पर 50 प्रतिशत से कम लोग ही बिल जमा कर रहे हैं अगर सख्ती ना करें तो यह आकड़ा 30 प्रतिशत पहुंच जाएगा। दीपक अग्रवाल अधीक्षण अभियंता। बिजली विभाग बिल तो बराबर भेज रहा है। बिलों की वसूली भी तेजी से कर रहा है लकिन बिजली आपूर्ति और फाल्ट ठीक करने में विभाग ढिलाई कर रहा है। -विनय नगवां।
विज्ञापन
ओवरलोड़ से कटौती से परेशानी का सबब बन गई है। हम अपनी जिम्मेदारी ले सकते हैं। विभाग को बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाना चाहिए। अनिल सिंह भेलूपुरा।

चोरी रोकने के लिए कराया जा रहा सर्वे कार्य
एक्सईएन चतुर्थ के मुताबिक बेहतर आपूर्ति के लिए डीटी सर्वे कराकर प्रतिदिन इआरपी पर अपलोड कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मरर की लोड बैलेंसिंग की जा रही है। हाई लॉस वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।