फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transferable homes making in varanasi

बनारस में बनकर तैयार है एक ऐसा घर, जिसे कहीं भी ले जा सकेंगे, जानें टेक्नोलॉजी

Mon, 01 Jan 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Jan 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Transferable homes making in varanasi
घर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अब ऐसे घर बनाएं जा रहे हैं जिन्हें जरूरत के अनुसार कहीं भी स्थानांतारित किया जा सकेगा। दो युवा आयुष जायसवाल व प्रतीक पटेल सीमेंट, गिट्टी और बालू से बनने वाले मकानों को नए रूप में तैयार करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात के सूरत और अहमदाबाद और महाराष्ट्र के मुंबई में दोनों युवाओं की तकनीकी सफलता के बाद अब काशी में भी फेब्रिकेटेड हाउस बनाने का काम शुरू हो गया है। बाबतपुर हवाई अड्डे के समीप लारा फार्म हाउस में प्रयोग के तौर पर पहला फेब्रिकेटेड हाउस बनाया जा चुका है।
विज्ञापन


विदेशी टेक्नोलॉजी पर आधारित इस फ्रेब्रिकेटेड हाउस की खास बात है कि ये भूकंपरोधी होंगे। मौसम और सामग्री की आपूर्ति सही रहने पर 20 दिन में एक मकान बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान को सौ साल तक कर सकते हैं प्रयोग

Transferable homes making in varanasi
फेब्रिकेटेड हाउस - फोटो : अमर उजाला
20 गुणा 35 फीट का एक मंजिला मकान बनाने में 25 लाख रुपये का खर्च आता है। जरूरत के अनुसार इन्हें कहीं भी स्थानांतारित किया जा सकेगा। दावा है कि सामान्य स्थितियों में ऐसे मकान को सौ साल तक प्रयोग में लाया जा सकता है।

मूलत: गुजरात की इस कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में ऐसा ही रेडीमेड मकान बनाया है। आयुष और प्रतीक ने बताया कि इन मकानों में परंपरागत बिल्डिंग मैटेरियल जैसे ईट, सीमेंट, गिट्टी और बालू की बजाय स्मार्ट बोर्ड, ग्लास वुड व अमेरिकी सिंगल्स का इस्तेमाल होगा।

इस अलमारी, किचेन और ड्राइंग रूम की सुविधाओं से लैस इस रेडीमेड मकान की खिड़की, दरवाजे, छत व दीवारें सभी एक ही स्थान पर अलग से तैयार किए जाएंगे। बाद में निर्धारित स्थान पर ले जाकर जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed