फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   transactions worth crores happened in month opened by jan dhan yojna varanasi Account holder does not know wires related to Telangana

वाराणसी: खाताधारक को पता नहीं, एक माह में हुआ करोड़ों का लेनदेन, तेलंगाना से जुड़े तार, वहां की साइबर सेल कर रही जांच

Wed, 02 Feb 2022 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

तेलंगाना साइबर सेल द्वारा खाता धारक के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वाराणसी में बैंक प्रबंधक ने खाता होल्ड करा दिया है।

विज्ञापन
transactions worth crores happened in month opened by jan dhan yojna varanasi Account holder does not know wires related to Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

जनधन योजना के तहत खुले बैंक खाते से एक माह में करोड़ों का लेनदेन हुआ। जब बैंक खाताधारक को यह मालूम चला तो वह सकते में आ गई। बैंक प्रबंधक ने फिलहाल बैंक खाते को होल्ड करा दिया है और खाते की जांच साइबर सेल को दी गई है। वाराणसी के कचनार शाखा प्रबंधक के अनुसार एक माह के अंदर हुए लेनदेन मामले में तेलंगाना पुलिस ने भी लखनऊ स्थित हेड कार्यालय में संपर्क किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव की रहने वाली वंदना देवी ने चार मई 2020 को सजोई स्थित एबीआई शाखा में खाता खुलवाया। इस खाते से बच्चे का छात्रवृत्ति व मातृत्व योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लेनदेन करती थी। खाता धारक वंदना के अनुसार उसके खाते में 22 सौ रुपये था, जब बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो 67505 रुपये खाते में बैलेंस मिला।
विज्ञापन


स्टेटमेंट की तहकीकात करने पर पता चला कि 15 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी 2022 तक करोड़ों रुपये का खाते से लेनदेन किया गया है। एक ही दिन में कई बार खाते से लाखों रुपये का लेनदेन हुआ। साइबर जालसाजी की आशंका व्यक्त करते हुए वंदना ने बैंक प्रबंधक को खाता बंद करने और इसकी जांच कराने को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से बैंक कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाबत स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक कचनार के प्रबंधक संदीप राज ने बताया कि तेलंगाना साइबर सेल द्वारा खाता धारक के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

इस संबंध में हेड ऑफिस लखनऊ से भी पूछताछ की गई। आशंका है कि खाता धारक वंदना का खाता हैक कर करोड़ों का लेनदेन किया गया। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही सत्यता सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed