{"_id":"6990180e1868e698970f9685","slug":"trains-coming-to-banaras-on-mahashivratri-are-also-regretted-in-varanasi-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार में पहुंचना आसान नहीं, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार में पहुंचना आसान नहीं, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह
Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
सार
Maha Shivratri 2026: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार तक पहुंचना आसान नहीं होगा। इसकी वजह है कि उज्जैन, देवघर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। वहीं बनारस आने वाली ट्रेनें भी रिग्रेट हैं।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार तक पहुंचने की राह श्रद्धालुओं के लिए कठिन हो गई है। काशी से उज्जैन, देवघर जाने वाली ट्रेनों के किसी श्रेणी में जगह नहीं है। दिल्ली, बिहार, लखनऊ, गोरखपुर से बनारस आने वाली ट्रेनों में अधिकांश में सीटें नहीं हैं। वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन पर शनिवार से सोमवार तक हर दिन दो लाख लोगों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह आरपीएफ जवान के साथ ही रेलवे कर्मचारी तैनात रहेंगे। रविवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन बाबा का जलाभिषेक करने बहुत से लोग उज्जैन, देवघर सहित अन्य शिवालयों पर परिवार के साथ जाते हैं।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि वाराणसी से उज्जैन जाने वाली गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस में 14 फरवरी को किसी भी श्रेणी में कोई सीट नहीं है जबकि स्लीपर, थर्ड एसी में 15 से 20 फरवरी तक रिग्रेट यानी जगह नहीं बची है। जबकि एसी प्रथम, द्वितीय श्रेणी में वेटिंग लिस्ट 10 से 15 है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अली अकबर हत्याकांड: 10 फीट जमीन के लिए विवाद, 27 साल में तीन बार भड़का दंगा; 13 से ज्यादा की गई जान
गोरखपुर से वाराणसी आने वाली 12166 एलटीटी एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 से अधिक हो गई है जबकि एसी में 20 वेटिंग है। 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस में 14-15 फरवरी को स्लीपर में कोई जगह नहीं है, बाकी श्रेणी में वेटिंग लिस्ट लंबी है। बिहार के डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ से आने वाली 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में 14 से 18 फरवरी तक कोई जगह नहीं है। 13009 दून एक्सप्रेस में सीट नहीं बची है। हालांकि वाराणसी से देवघर जाने के लिए 14 फरवरी को कोई सीधी ट्रेन नहीं है।