{"_id":"67de8bae63aa800cdc0f6f24","slug":"training-on-smart-city-311-app-given-in-varanasi-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हवा की गुणवत्ता सुधारेगा स्मार्ट सिटी-311 एप, दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हवा की गुणवत्ता सुधारेगा स्मार्ट सिटी-311 एप, दिया गया प्रशिक्षण
Sat, 22 Mar 2025 03:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी-311 एप का प्रशिक्षण दिया गया। इसकी मदद से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। शहर में वायु प्रदूषण के कारणों को चिह्नित कर निस्तारण के लिए स्मार्ट सिटी-311 एप बनाया गया है।
विज्ञापन
smart city varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी-311 एप के प्रशिक्षण और शिकायत निस्तारण की समीक्षा बैठक शुक्रवार को वीडीए परिसर में हुई। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर अपर सचिव परमानंद यादव ने प्रशिक्षण दिया। शहर में वायु प्रदूषण के कारणों को चिह्नित कर समय से समुचित निस्तारण के लिए शासन की ओर से स्मार्ट सिटी-311 एप बनाया गया है।
विज्ञापन
इस पर वायु प्रदूषण के कारणों, निर्माणाधीन स्थलों पर हरे पर्दे, पानी का छिड़काव, बिल्डिंग मैटेरियल को ढ़कने सहित मलबे का निस्तारण समय से करने के लिए एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली बनाई गई है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी 311 एप पर वीडीए, नगर निगम विभागों की ओर से कार्रवाई कर निस्तारण रिपोर्ट और फोटोग्राफ अपलोड किया जाना होता है। जोनल अधिकारी, अवर अभियंता को एप की प्रशिक्षक प्रागी मिश्र और पियूष ने जानकारी दी।
विज्ञापन
जियोट्रिक्स सॉफ्टवेयर पर 54 निर्माण चिह्नित
प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद आइजीआरएस, आरटीआई, शासकीय संदर्भो की समीक्षा की गई। जोनल अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि नियत समय में निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।