फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trainee Daroga make protest against Chowki Incharge in varanasi

बनारस में चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रशिक्षु दरोगाओं ने किया हंगामा

Thu, 21 Jun 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Trainee Daroga make protest against Chowki Incharge in varanasi
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर चौकी इंचार्ज महेश सिंह के खिलाफ प्रशिक्षु दरोगा लामबंद होकर बुधवार को लोहता थाने में हंगामा शुरू कर दिए। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लोहता इंस्पेक्टर आरके सिंह ने मामला शांत कराने में जुटे रहे। वहीं, लोहता थाने में हंगामा देख कर बाहर तमाशबीनों की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे प्रशिक्षु दरोगाआें का कहना था कि चोरी की एक विवेचना को लेकर महमूदपुर चौकी इंचार्ज ने उनके खिलाफ तस्करा लिख दिए। कहा कि हम लोग कोई भी विवेचना कर आफिस में जमा करते हैं तो अधिकारियों के सामने महमूदपुर चौकी इंचार्ज खुद क्रेडिट ले लेते हैं।
विज्ञापन


गलती होने पर अधिकारियों से डांट हमें सुनवाते हैं। प्रशिक्षु दरोगाओं का कहना था कि वे भी महमूदपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ तस्करा लिखेंगे। इस संबंध में लोहता इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनाें पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोहता थाने में हंगामा सुनकर बाहर जुटी ग्रामीणों का कहना था कि पुलिसकर्मी जब आपस में ही झगड़ रहे हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे।

विश्वनाथ कॉरिडोरः चौकी इंचार्ज पर लगा पैसा मांगने का आरोप

Trainee Daroga make protest against Chowki Incharge in varanasi
विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के विस्तारीकरण के लिए हो रहे भवनों के अधिग्रहण के बीच एक भूस्वामी से जबरन पैसा मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पैसा मांगने का आरोप किसी और पर नही बल्कि चौकी इंचार्ज पर लगाया गया है। प्रभारी सीओ दशाश्वमेध अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवन की रजिस्ट्री के बाद मिले पैसे में भी कुछ लोग अपनी हिस्सेदारी जबरन मांग रहे हैं। मकानों की रजिस्ट्री के काम में दलालों की सक्रियता की चर्चा अभी थमी नही थी कि इस नए मामले ने नए सवाल खड़े कर दिये हैं।

लाहोरी टोला के रहने वाले भवन स्वामी रमाकांत मिश्र ने कॉरिडोर विस्तारीकरण के लिये अपना मकान बेच दिया। नौ जून को उसकी रजिस्ट्री हुई। आरोप है कि भवन बेचने से मिले पैसे के बाद बीते हफ्ते चौक थाना अंतर्गत ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज आरएस यादव समेत तीन लोगों ने रमाकांत को धमकाया कि पैसा दो नही तो तुम्हारे बेटे को गलत केस में डाल कर अंदर कर देंगे।

इससे डर कर पुरोहित रमाकांत ने 50 हजार का चेक लाहोरी टोला निवासी एक व्यक्ति के नाम से दिया और उसे भुना भी लिया गया। कुछ दिन बाद पीड़ित परिवार ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र दिया और कहा कि अगर इंसाफ  नही हुआ तो मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे।

जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो दूसरे पक्ष इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बकाया पैसा वापस लिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कब से कब्जा व पैसा दिलाने का कार्य करने लगी। पीड़ित का कहना है कि धमका कर पैसा मांगा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed