फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

मुंबई के यात्रियों की घेराबंदी करके हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। कोरोना वायरस से बचाव और जनता कर्फ्यू को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मुंबई से आने वाली स्पेशल और रूटीन की ट्रेनों से आए करीब 22000 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कैंट रेलवे स्टेशन से दो दर्जन ट्रेनें गुजरीं।
विज्ञापन

मेडिकल टीम ने घेराबंदी करते हुए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही जाने दिया। सिर्फ मुख्य द्वार से ही यात्रियों को आने-जाने की अनुमति दी गई। बाकि अन्य सभी द्वार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। गेट पर निगरानी को आरपीएफ और जीआरपी के जवान भोर में चार बजे से लेकर रात तक बने रहे। मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन पुणे गोरखपुर, आगरा की मरूधर एक्सप्रेस, वाराणसी-मऊ पैसेंजर डेमू सहित आधा दर्जन ट्रेनों के यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।
विज्ञापन

उधर, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर मुंबई से पहुंची स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से शिवगंगा, मंडुवाडीह सुपरफास्ट के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची शिवगंगा एक्सप्रेस के एक दर्जन यात्रियों को मेडिकल टीम ने रोक लिया। जिन्हें स्टेशन पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद छोड़ा गया। तापमान अधिक मिलने पर चार यात्रियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद छोड़ा गया। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर हावड़ा से पहुंची विभूति एक्सप्रेस के यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं की गई। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता के साथ यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed