फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, 22 रेलगाड़ियों के मार्ग बदले

Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर हरदत्तपुर-कछवा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नान इंटरलाकिंग की जानी है। इसके चलते 24 अगस्त से छह सितंबर तक चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 22 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, एक जोड़ी ट्रेन का शार्ट टर्मिनेशन व एक ट्रेन को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर 24 अगस्त से छह सितंबर तक निरस्त रहेगी। 31 अगस्त को मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस और एक सितंबर को जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

31 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस, एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस, तीन सितंबर को पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। दो सितंबर और चार सितंबर को पुणे-मंडुवाडीह एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-ब्लॉक हट वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। 31 अगस्त, एक, तीन और चार सितंबर को उधना-दानापुर एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। दो सितंबर को धनबाद छत्रपति साहू महराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 28 अगस्त व चार सितंबर को रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 29 अगस्त को छत्रपति साहू महराज टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस और एक सितंबर को अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जाएगी। 30, 31 अगस्त और दो सितंबर को नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। 28 अगस्त व एक सितंबर को मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस वाराणसी-छिवकी के रास्ते जाएगी। एक सितंबर को बलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औंड़िहार-जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते जाएगी। दो सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते जाएगी। 28 अगस्त से पांच सितंबर को सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। 28 अगस्त से छह सितंबर तक आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। 31 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन

वंदे भारत बदले मार्ग से चलेगी
24 अगस्त से छह सितंबर तक नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। 28 अगस्त से पांच सितंबर तक हावड़ा-इालाहाबाद सिटी एक्सप्रेस मंडुवाडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी। 29 अगस्त से छह सितंबर तक इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस एक सितंबर को 50 मिनट, दो सितंबर को 40 मिनट, तीन व चार सितंबर को 70-70 मिनट तथा पांच सितंबर को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed