फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस में आई खराबी, डेढ़ घंटे तक यात्रियों को किया परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस को ओएचई(ओवर हेड इस्टक्चर) ट्रिप होने की वजह से वंदेभारत एक्सप्रेस को राजातालाब और कछवा के बीच 1 घंटा 44 मिनट तक रुकना पड़ा। दोपहर 2.06 बजे ओएचई ट्रिप होने की वजह से ट्रेन चलते चलते खड़ी हो गई। इससे पहले रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को तकनीकी समस्या के कारण एक घंटे तक रुकना पड़ा था।
सूचना मिलने के बाद मंडुवाडीह से डीजल इंजन पहुंचा तब शाम 3.50 बजे ट्रेन को रवाना किया गया और 4.15 बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंची। उधर डीजल इंजन को जब वंदेभारत एक्सप्रेस के पयलट केबिन कोच से जोड़ा जा रहा था तभी विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
रविवार यानी 7 सिंतबर को भी पेंटों में खराबी आ जाने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को मंडुवाडीह-हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के बीच घंटों खड़ी रही थी। इसके चलते यात्रियों ने बवाल काटा। आनन-फानन में कैंट व मंडुवाडीह से भेजी गई टेक्निकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया गया था। तब जाकर ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो पाई।
रविवार को निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से दोपहर बाद 3:25 पर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पार करते ही खराबी आ गई थी और रास्ते में ही ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन के इंजन व एसी सहित अन्य सुविधाएं ठप हो गईं थीं। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन को दूसरे इंजन की मदद से हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। फिर ट्रेन में फाल्ट तलाशने का सिलसिला शुरू हुआ था।