फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Train Engine derails during engine shunting in Banaras yard for second time in 24 hours

Varanasi: 24 घंटे में दूसरी बार बनारस यार्ड में बेपटरी हुआ इंजन, दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Wed, 24 Jan 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 05:07 PM IST
सार

इंजन शंटिंग के दौरान बेपटरी होने से पटना सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई। घटना की जांच के लिए डीआरएम स्तर से एक जांच समिति भी गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Train Engine derails during engine shunting in Banaras yard for second time in 24 hours
Train Engine derail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस स्टेशन यार्ड के लाइन नंबर चार पर 24 घंटे के अंदर दूसरा इंजन शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गया। एआरटी समेत अन्य विभागीय कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चक्का को पटरी पर लाए। इससे दो घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


पटना सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई। घटना की जांच के लिए डीआरएम स्तर से एक जांच समिति भी गठित कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रैक प्वाइंट की गड़बड़ी के चलते यह हादसा होने का अंदेशा है, जांच समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन यार्ड के दोपहर 1.23 बजे डाउन लाइन पर पावर इंजन डब्लूडीजी 6जी 69108 ककरमत्ता के पास शंटिंग हो रहा था कि अचानक इंजन का दो चक्का बेपटरी हो गया। लोको पायलट की सूचना पर कंट्रोल रूम से विभागीय अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर दूसरी बार इंजन बेपटरी होने की सूचना मिलते ही अधिकारी भी सकते में आ गए। एआरटी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच डाउन लाइन पर प्रयागराज की ओर से आने वाली ट्रेनें पटना सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस और बनारस-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हो गईं। कर्मचारियों की टीम लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के चक्के को ट्रैक पर लाई। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की वजह तलाशने के लिए जांच समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed