{"_id":"bae6a67f93c0035ce34010fddd6634ad","slug":"train-cross-on-fulwaria-crossing-and-not-shut-crossing-door-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों को खतरे में डाल चौकीदार गायब और ट्रेन आ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों को खतरे में डाल चौकीदार गायब और ट्रेन आ गई
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शुक्र है, कि फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वरना, फाटक नंबर 5-सी को पार करते लोगों के बीच जिस तरह से अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ धमकी उससे कई की जान जा सकती थी। मौत समाने देख लोगों ने कूद-फांद के किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
यह सब हुआ लापरवाह चौकीदार के चलते जो ड्यूटी समाप्त होने पर से अपना रिलीवर आने से पहले ही फाटक को रामभरोसे छोड़कर चला गया। चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गेटमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि लहरतारा से कचहरी, जिला मुख्यालय जाने के लिए हजारों लोग रोजाना फुलवरिया क्रॉसिंग से होकर गुजरते हैं। आम दिनों की तरह गुरुवार को भी लोग क्रॉसिंग से गुजर रहे थे। क्रॉसिंग के पास ही फरक्का एक्सप्रेस खड़ी थी और फाटक खुला हुआ था। लोग पटरी पार करने लगे।
विज्ञापन
उसी दौरान कैंट रेलवे स्टेशन की ओर से तेज गति से एक ट्रेन आ गई। चूंकि क्रॉसिंग के समीप ही रेलवे ट्रैक का मोड़ व पेड़ हैं जिसकी वजह से दूर से यह ट्रेन लोगों को नजर नहीं आई। जब ट्रेन क्रॉसिंग के समीप पहुंच गई तो गुजर रहे लोग शोर मचाते हुए भागे। ट्रेन गुजर जाने के बाद भी वहां माहौल गर्म रहा।
लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्रॉसिंग खुला होने के बावजूद ट्रेन इतनी रफ्तार से गुजरी कैसे? उधर, चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है।
चूक कैसे हुई, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया वहां तैनात चौकीदार की लापरवाही सामने आई है। जिसमें उसके रिलीवर के आए बिना ड्यूटी छोड़कर चले जाने से की बात सामने आ रही है। उसे निलंबित कर दिया गया है।