फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

ट्रेनों में सीटें हुईं फुल, त्योहारों पर घर जाना मुश्किल

Sat, 26 Sep 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। कोरोना काल में मुंबई, गुजरात, सूरत, हैदराबाद आदि शहरों में कमाने गए पूर्वांचल के लोगों का इस दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर घर लौटना आसान नहीं है। कारण, एक तो ट्रेनों की संख्या कम और दूसरे अभी से अक्तूबर और नवंबर तक की ट्रेनों में वापसी की सीटें फुल होनी शुरू हो गईं हैं। खास कर उन ट्रेनों में और भी जगह नहीं है जो वाराणसी से होकर बिहार, झारखंड को जाती हैं। ट्रेन की सभी श्रेणी में सीटें फुल होने से तो कुछ ट्रेनों के कोच में रिग्रेट शो होने लगा है। यानी इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को दशहरा, 14 नवंबर को दिवाली और 20-21 को छठ पूजा है। त्योहार में घर आने के लिए यात्रियों ने सीटें बुक करनी शुरू कर दी है तो वहीं टिकट दलाल भी सीट बुक करने की अभी से जुगत में लग गए हैं। इस बीच रेलवे ने घोषणा की है कि त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुंबई से वाराणसी आने वाली ट्रेन महानगरी में 15 अक्तूबर से लेकर 25 नवंबर तक सभी श्रेणी में वेटिंग टिकट है। 15 नवंबर को स्लीपर में 239 वेटिंग और जनरल 2एस में तो रिग्रेट है। यही हाल कामायनी एक्सप्रेस का है। कैंट होकर गुजरने वाली मुंबई-दरभंगा एक्सप्रेस में तो रिग्रेट है, वेटिंग टिकट भी नहीं निकल पाएगा। सूरत से वाराणसी होकर छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा ट्रेन की स्लीपर में 300 के ऊपर वेटिंग है। यही हाल अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की सभी श्रेणी में वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी होकर बिहार राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी वेटिंग टिकट है। जनरल कोच 2एस में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा शिवगंगा, वंदेभारत में भी 15 नवंबर तक जगह नहीं है।
नई दिल्ली से कैंट होकर बिहार जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी में वेटिंग और पूर्वा में भी 200 के ऊपर वेटिंग चल रही है। अमृतसर-कोलकाता ट्रेन के स्लीपर में 200 के ऊपर वेटिंग और वातानुकूलित कोच में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर, एसी दोनों में वेटिंग है। यही हाल लगभग सभी ट्रेनों में है। अक्तूबर से लेकर नवंबर तक सीट कंफर्म नहीं मिल रही है। गंगा-सतलज भी फुल हो गई है।
चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें
हर साल की तरह इस साल भी रेलवे दिवाली, छठ पूजा को लेकर मुंबई, नई दिल्ली, गुजरात, अहमदाबाद से बिहार, झारखंड के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में इन ट्रेनों के नाम की घोषणा संभव है।

त्योहारी सीजन को लेकर स्पेशल ट्रेनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रेलवे बोर्ड से जो आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed