फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

25 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन, मजदूर बोले- रास्ता भटक गई थी ट्रेन

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
train
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

वाराणसी। मुम्बई से गोरखपुर को चली ट्रेन राउरकेला पहुंच जा रही तो वहीं निजामुद्दीन से वाराणसी को चली ट्रेन प्रयागराज आकर लख़नऊ स्टेशन पहुंच गई। रविवार की दोपहर में ही ट्रेन को वाराणसी पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन रात 10 बजे के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। गड़बड़ी सामने आने के बाद लखनऊ ट्रैक से ट्रेन को वापस वाराणसी भेजा गया था। भूख-प्यास से बेहाल श्रमिकों को मंडुवाडीह स्टेशन न उतारकर कैंट स्टेशन पर भोजन व पानी उपलब्ध कराया गया। निजामुद्दीन से 04052 स्पेशल ट्रेन 1500 श्रमिकों को लेकर वाराणसी के लिए 23 मई की दोपहर रवाना हुई। यह ट्रेन 24 की सुबह प्रयागराज स्टेशन पहुंची। दोपहर डेढ़ बजे इस ट्रेन को मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचना था। जब ट्रेन नहीं पहुंची तो रेल अधिकारियों ने पता लगाना शुरू कराया। मालूम चला कि यह ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद फिर लख़नऊ से ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। भदोही होते हुए यह ट्रेन रात 10 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची। यहां भोजन पानी का इंतजाम न होने के कारण रात में ट्रेन को कैंट रेलवे स्टेशन भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि 18 से 20 घन्टे भूख प्यास से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed