फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic incident in Varanasi Explosion involving explosive device kills child doors, windows, wall railing

वाराणसी में दर्दनाक घटना: विस्फोटक में धमाका, पांच वर्षीय मासूम की मौत; दरवाजा-खिड़की और दीवार की रेलिंग टूटी

Sat, 19 Sep 2026 10:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

कपसेठी बाजार के जायसवाल जनरल स्टोर की तीसरी मंजिल पर प्लास्टिक के बोरे में रखे संदिग्ध विस्फोटक में शनिवार सुबह धमाका हो गया। पांच वर्षीय कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हुआ। निजी अस्पताल से मंडलीय अस्पताल रेफर किए गए बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Tragic incident in Varanasi Explosion involving explosive device kills child doors, windows, wall railing
कपसेठी थाना क्षेत्र का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी बाजार में शनिवार सुबह जनरल स्टोर की तीसरी मंजिल पर रखे प्लास्टिक के बोरे में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में कपसेठी चौराहे स्थित निजी क्लिनिक ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कपसेठी बाजार स्थित जायसवाल जनरल स्टोर की तीसरी मंजिल पर प्लास्टिक के बोरे में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ रखा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे कार्तिक जायसवाल पुत्र आशीष जायसवाल तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दुकान के अंदर पहुंच गया। इसी दौरान बोरे में अचानक तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन


विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का दरवाजा और खिड़की क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार की रेलिंग भी टूट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। करीब 200 मीटर के दायरे में अफरातफरी का माहौल हो गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में रखे पदार्थ और विस्फोट की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बोरे में आखिर किस तरह का विस्फोटक पदार्थ रखा था और उसे दुकान की तीसरी मंजिल पर किस उद्देश्य से रखा गया था।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ दुकान तक कैसे पहुंचा और इसे रखने की अनुमति किस स्तर से मिली थी। इसके अलावा सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता है। लोगों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ का रखा जाना गंभीर मामला है। पुलिस अब विस्फोटक पदार्थ के स्रोत और दुकान में उसके भंडारण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed