फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragic Accident Youth dies after flung from bike onto road another critical condition bike collided divider

दर्दनाक हादसा: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे, युवक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर; डिवाइडर से टकराई थी बाइक

Fri, 18 Sep 2026 07:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 07:22 PM IST
सार

हरहुआ ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार पल्सर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गौतम साहनी की मौत हो गई, जबकि साहिल साहनी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। साहिल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Tragic Accident Youth dies after flung from bike onto road another critical condition bike collided divider
इसी बाइक से हुआ था दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट निवासी रमेश साहनी का पुत्र साहिल साहनी (22) और भैयालाल का पुत्र गौतम साहनी (24) शुक्रवार शाम पल्सर बाइक संख्या यूपी 65 एफडब्ल्यू 1085 से बाबतपुर की ओर से गिलट बाजार की तरफ जा रहे थे। दोनों युवक हरहुआ ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों की मदद में जुट गए।

सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी हरहुआ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गौतम साहनी को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं, साहिल साहनी की हालत भी गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल और थाने पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed