फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic uncontrolled on new year first day in varanasi

नए साल के पहले दिन जाम में जकड़ा बनारस, डेढ़ घंटे में खिसके डेढ़ सौ मीटर

Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic uncontrolled on new year first day in varanasi
शहर में लगा जाम - फोटो : amar ujala
नौ दिन चले ढाई कोस वाली कहावत सुनी ही होगी। आज ये कहावत बनारस में लगे जाम पर चरितार्थ हो गई। लोगों को जिस दूरी को तय करने में दो मिनट लगते थे वहीं मंगलवार को यही दूरी तय करने में डेढ़ घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन


बनारस में नए साल के पहले दिन मंगलवार को लोग परिवार के साथ दर्शन पूजन व घूमने के लिए निकले। साल के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण सुबह होते ही शहर में हर तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते जाम की झाम में धीरे-धीरे पूरा शहर ही समा गया। इस दौरान सड़क पर राहगीरों में धक्का मुक्की होता रहा। यह सब देखते हुए अपनी डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आपस में खड़े होकर बातें करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के पहले दिन मंगलवार पड़ने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर प्रशासन की देख रेख में मंदिर परिसर की व्यवस्था अपने आप में अलग दिख रहा था, लेकिन मंदिर के बाहर सड़क पर वाहनों के पार्किंग किए जाने के कारण सड़क पर पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचा था।

साल के पहले दिन ही जाम ने लोगों को उलझाया

Traffic uncontrolled on new year first day in varanasi
जाम में फंसे लोग - फोटो : amar ujala
इस बीच संकट मोचन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण पुलिस चौकी से लेकर लंका-दुर्गाकुंड मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम की समस्या का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संकट मोचन पुलिस चौकी से दुर्गाकुंड की दूरी मोटरसाइकिल से तय करने में डेढ़ घंटे का समय लगा।

जाम में भीड़ का दबाव बढ़ने पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। लोग सड़क के किनारे स्थित दीवारों पर चढ़कर किसी तरह जाम से निकलने का जुगात करने लगे। प्रशासन की घोर लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस रास्ते पर दर्शनार्थी पैदल चलने में आपस में नोकझोंक कर रहे थे।

उस रास्ते पर एक वीआईपी कार घुसने से जाम और बढ़ गया। वीआईपी की कार जाम में फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद जाम को छुड़वाने में जुट गए। पुलिसकर्मी जाम को छुड़ा रहे थे कि एक बैल के आने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गयी और देखते ही देखते जान बचाने के लिए लोग भागने लगे।

हर तरफ भीषण जाम

वहीं भेलुपुर इलाके में अस्सी चौराहा, सोनारपुरा से गोदौलिया जाने वाला मार्ग, भेलुपुर थाने के सामने, दुर्गाकुंड पुलिस के सामने लंका मार्ग पर भीषण जाम लगा। जाम से बचने के लिए राहगीर गलियों में घुसे, लेकिन कुछ ही देर में गलियां भी वाहनों से भर गई। लोग अपने जगहों पर घंटो फंसे रहे है।

 

लंका पर लगे जाम को इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने किसी तरह एक घंटे बाद जाम को छुड़ाया। जाम को छुड़ाने की जिम्मेदारी लिए ट्रैफिक के जवान लंका रविदास चौराहे व मालवीय चौराहे वाहनों की चेकिंग करने के नाम पर वसूली करने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed