फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic jams occurring daily at four locations in Varanasi for past month and half

वाराणसी में जाम का जंजाल: चार स्थानों पर डेढ़ महीने से रोज लगा रहा जाम, 10 मिनट की दूरी 30 में हो रही पूरी

Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

वाराणसी में ट्रैफिक जाम के लिए कई उपाय किए गए हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि चार स्थानों पर डेढ़ महीने से रोज जाम लगा रहा है। जिससे दैनिक यात्री, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
Traffic jams occurring daily at four locations in Varanasi for past month and  half
Varanasi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के चार प्रमुख मार्गों पर निर्माण कार्य और विकास परियोजनाओं की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। लहरतारा मार्ग पर पिछले डेढ़ माह से काम चल रहा है। दिन में जेसीबी और निर्माण कार्य में लगे अन्य भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मार्ग सुबह ही चोक हो जा रहा है। 10 मिनट की दूरी तय करने में कार सवारों को 25 से 30 मिनट का समय लग रहा है। 

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की लापरवाही इस कदर है कि मलबा तक सड़क से नहीं हटवा पा रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। दैनिक यात्री, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अंधरापुल अंडरपास के पास गड्ढा खोदा गया है और उसे बैरिकेड किया गया है। 
विज्ञापन


नदेसर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दिन में वाहनों की लंबी लाइन लग जा रही है। लहरतारा, अंधरापुल में तो दिन में ही काम किया जा रहा है। रात में कभी-कभी काम होते हैं। मंडुवाडीह फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य के चलते दोनों लेन की सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग पूरी तरह से जाम की चपेट में रह रहा है। बनारस रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को समय पर ट्रेन पकड़ने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलने लायक नहीं है अखरी-बरेका मार्ग
जलजमाव के कारण अखरी-बरेका मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। वाहन फंसने के कारण जाम लग रहा है। इसकी शिकायत रोज यातायात पुलिस के पास पहुंच रही है। पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क भी कराया और सड़क निर्माण के लिए बजट भी पास है लेकिन बारिश के बाद काम शुरू होना है। ऐसे में राहगीरों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

क्या बोले अधिकारी
लहरतारा मार्ग को लेकर कार्यदायी संस्था को कहा गया है कि वह व्यवस्थित तरीके से काम कराएं। अन्य मार्ग पर काम करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को भी दिशा निर्देशित किया गया है। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed