Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam UP Bihar border Over 1400 vehicles stranded long queue drivers abandoned trucks disappeared

यूपी-बिहार सीमा पर नौ घंटे महाजाम: 42 किमी तक फंसे रहे 1400 से ज्यादा वाहन, ट्रक खड़े कर चालक गायब; परेशानी

Thu, 12 Nov 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 07:33 PM IST
सार

यूपी-बिहार सीमा पर नौ घंटे तक महाजाम लगा रहा। करीब 42 किलोमीटर तक 1400 से अधिक वाहन फंसे रहे। खनन जांच के दौरान ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर चालक गायब हो गए, जिससे आवागमन ठप हो गया। छठ पर घर लौट रहे लोगों को परेशानी हुई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
traffic jam UP Bihar border Over 1400 vehicles stranded long queue drivers abandoned trucks disappeared
जाम से परेशान हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छठ महापर्व पर खरीदारी और महानगरों से घर लौट रहे लोगों की भीड़ के चलते जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को यूपी-बिहार सीमा के भरौली गोलंबर पर बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक महाजाम लगा रहा। इसमें 1400 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन




भरौली-गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक करीब 20 किलोमीटर और बक्सर-पटना एनएच-922 पर 22 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। भरौली से बलिया मार्ग पर भी जाम सोहांव तक पहुंच गया। जाम में एंबुलेंस, बसें और निजी वाहन फंसे रहे। महिलाओं, बच्चों और छठ पर घर लौट रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। उधर, शहर में बहादुरपुर पुलिया और चौक क्षेत्र में भी जाम से लोग हलकान रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

रातभर परेशान रहे यात्री, ट्रेनें छूटीं
भरौली गोलंबर के पास जिला खनन अधिकारी की जांच के दौरान ट्रक चालकों ने 10 से अधिक ट्रक और डंपर सड़क पर बेतरतीब खड़े कर दिए और गायब हो गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मी रातभर चालकों की तलाश और जाम खुलवाने में जुटे रहे। रात में दुकानें बंद होने के कारण जाम में फंसे यात्रियों को पानी और खाने तक के लिए परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों को बक्सर रेलवे स्टेशन तक पैदल जाना पड़ा, इसके बावजूद उनकी ट्रेन छूट गई। स्कूली बच्चे भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके।

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद निवासी बस चालक नौशाद खान और भांवरकोल के साधू यादव ने बताया कि जाम के कारण बसें भरौली गोलंबर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। बसों के संचालन में पांच घंटे तक की देरी हुई। बलिया-बक्सर मार्ग के निजी बस कंडक्टर शिवजी यादव ने बताया कि वह चार घंटे से जाम में फंसे हैं। बस्ती निवासी ट्रक चालक अखिलेश शर्मा ने बताया कि बक्सर से भरौली पहुंचने में चार घंटे लग गए।

भरौली निवासी अंजनी राय ने सुझाव दिया कि खनन अधिकारियों को सीमा से 20 से 25 किलोमीटर दूर जांच करनी चाहिए, ताकि बॉर्डर पर जाम न लगे। सोहांव निवासी भृगुनाथ केशरी ने बताया कि सुबह चार बजे से लगा जाम सोहांव तक पहुंच गया था। नरहीं निवासी पूर्वांचल गुप्ता के अनुसार, बिहार से सब्जी लेकर लौटने में पांच घंटे लग गए। पुलिस की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आवागमन सामान्य हो सका।

विज्ञापन

ट्रॉली का चक्का पंचर होने से तीन घंटे जाम रहा बहादुरपुर पुलिया
शहर के बहादुरपुर पुलिया पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सीमेंट की बोरियों से लदी ओवरलोड ट्रॉली का पिछला चक्का पंचर होने से जाम लग गया। ट्रॉली सड़क पर खड़ी होने के बाद आगे निकलने की जल्दबाजी में बाइक और कार सवारों ने दोनों तरफ से रास्ता घेर लिया। इससे जाम और गंभीर हो गया। 

महज 500 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब एक घंटे का समय लगा। जाम हनुमानगंज से कुंवर सिंह चौराहे तक पहुंच गया। गली से निकलने की कोशिश में बाइक और ई-रिक्शा सवारों ने वहां भी भीड़ बढ़ा दी। इस दौरान 13 से अधिक स्कूली बसें फंस गईं। 

बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को जाम की सूचना भेजी। कुछ स्कूलों की शिक्षिकाएं बस से उतरकर पैदल आगे गईं और ऑटो से घर पहुंचीं। सूचना पर यातायात और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित कराया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।

विज्ञापन

छठ की खरीदारी को उमड़ी भीड़, नो-इंट्री में घुसे ई-रिक्शा
बृहस्पतिवार को छठ पर्व की खरीदारी के लिए शहर के चौक क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन के सामने चित्तू पांडेय चौराहे से मालगोदाम तक वाहनों की कतार लग गई। नो-इंट्री के बावजूद ई-रिक्शा के चौक क्षेत्र में प्रवेश करने से जाम की स्थिति बनी। हालांकि यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही आवागमन सामान्य करा दिया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के सामने भी बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने और उतारने से जाम लगता रहा।

जाम वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर तत्काल यातायात सुचारु कराया जा रहा है। सड़क पर वाहन खड़ा करने और नो-इंट्री में प्रवेश करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। - अनवर अली, ट्रैफिक प्रभारी

खनन जांच के दौरान कुछ ट्रक चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर फरार हो गए थे। रात में तलाश के बावजूद चालक नहीं मिले। पुलिसकर्मियों की तत्परता से बृहस्पतिवार सुबह यातायात बहाल करा दिया गया। - अनुपम जायसवाल,थाना प्रभारी नरहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed