फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic jam on Vishwashvarganj road remained till street after route diversion in varanasi

ट्रैफिक जाम से परेशान बनारस: विश्वेश्वरगंज सड़क का जाम पहुंचा गलियों तक, एक घंटे तक रेंगती रहीं गाड़ियां

Sat, 11 Jan 2025 11:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Jan 2025 11:55 PM IST
सार

वाराणसी जिले में विश्वेश्वरगंज सड़क का जाम गलियों तक पहुंच गया। जिसके चलते सड़क पर भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के चलते एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
Traffic jam on Vishwashvarganj road remained till street after route diversion in varanasi
जाम से जूझते काशीवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वेश्वरगंज से मैदागिन चौराहे तक शनिवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। डेढ़ किलो मीटर की दूरी लोगों ने एक घंटे में तय की। ई-रिक्शा चालकों के चलते जाम बढ़ता गया। सड़क का जाम विश्वेश्वरगंज की गलियों तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


कालभैरव मंदिर, दारानगर, महामृत्युंजय मंदिर, हरतीरथ इलाके में ई रिक्शा और मालवाहक वाहनों के दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। सड़क पर भी गाड़ियां चलने के बजाए रेंग कर आगे बढ़ीं। जाम में फंसे लोगों ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दरअसल, विश्वेश्वरगंज से मैदागिन चौराहे तक रोज लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर विश्वेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन के बीच रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जिसके तहत ई रिक्शा चालकों को विश्वेश्वरगंज तिराहे पर ही रोक दिया जा रहा है, लेकिन इस डायवर्जन प्लान की हवा ई-रिक्शा चालक निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वेश्वरगंज तिराहे पर ई रिक्शा के लिए रूट वनवे करने के बाद अब ई रिक्शा चालक हरतीरथ, दारानगर होते हुए मैदागिन चौराहे तक जा रहे हैं। इधर, गायघाट की गलियों से कालभैरव मंदिर होते हुए भी ई रिक्शा चालक सवारी बैठा कर फर्राटा भर रहे हैं। जिसके कारण विश्वेश्वरगंज से मैदागिन के बीच लगने वाला जाम अब आसपास की गलियों तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed