फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in varanasi queue from Godaulia to Maidagin families got separated administration reunited

जाम की गिरफ्त में काशी : गोदौलिया से मैदागिन तक लगी रही लाइन, कई लोगों का परिवार बिछड़ गया; प्रशासन ने मिलवाया

Thu, 13 Feb 2025 03:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

काशी महाजाम का दंश झेल रही है। इस भीड़ में कई परिवार ऐसे रहे, जिनके सदस्य बिछड़ गए। खोया-पाया केंद्र के माध्यम से लोग अपनों से मिलकर खुश हुए। वहीं, प्रशासन भीड़ का प्रबंधन कर रहा था।

विज्ञापन
traffic jam in varanasi queue from Godaulia to Maidagin families got separated administration reunited
गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Traffic Jam in Varanasi : गोदौलिया से मैदागिन और उसके आगे कोतवाली तक की सड़कें भक्तों से ही ब्लाॅक रहीं। कुछ भक्तों का परिवार बिछड़ गया तो मंदिर प्रशासन ने मिलवाया। वहीं ब्लड प्रेशर के कई मरीजों ने तो घबराकर लाइन ही छोड़ दी। 

विज्ञापन


बीपी लो होने लगा तो फ्रूटी, ओआरएस और एनर्जी ड्रिंक पीकर काम चलाया। हजारों श्रद्धालु सड़क पर 50 मीटर तक भीड़ के चलते अपने चप्पल-जूते छोड़ गए। पांव में तकलीफ होने के चलते कुछ वृद्ध महिलाओं को मंदिर प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन


कर्नाटक के कोगड़ू से आईं लक्ष्मी देवी ने कहा कि दोपहर के 12 बजे से लाइन में लगी थी। लेकिन, शाम 4 बजे तक बाबा के दर्शन नहीं मिले। फिर वो लाइन से हटकर नीचे सड़क पर बैठ गईं। घुटने में दर्द होने लगा और तबीयत भी बिगड़ गई थी। कई भक्त बाबा विश्वनाथ से दंडवत माफी मांग लाइन से हट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

traffic jam in varanasi queue from Godaulia to Maidagin families got separated administration reunited
नागा साधुओं ने निकाली थी पेशवाई। - फोटो : अमर उजाला

जंगमबाड़ी मठ तक भक्तों का हुजूम
गंगा स्नान के साथ ही भोर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर के 2 बजे तक गेट नंबर चार, चौक, नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन होते हुए लाइन कोतवाली थाने तक पहुंच गई। 

दूसरी ओर गोदौलिया को पारकर जंगमबाड़ी मठ तक भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ा रहा। बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलवाया : राजस्थान के आनंदपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला परिवार से बिछड़ गई थीं। सीईओ विश्वभूषण ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बुजुर्ग महिला को ढूंढने के लिए न्यास की टीम को लगाया। 

इसके बाद धाम में लगे सीसी फुटेज को खंगाल कर महिला को ट्रेस किया। इसके बाद काफी खोजबीन कर दशाश्वमेध घाट से उन्हें खोजकर धाम में लाकर परिवार से मिलाया गया। परिवार ने अधिकारियों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed