फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic jam in Purvanchal and crowd at railway station due to Mahakumbh and weekly holiday

पूर्वाचल में रेला...: जौनपुर में 50 तो बलिया में 35 किमी तक कतार, पीडीडीयू जंक्शन पहुंची दो लाख की भीड़

Mon, 17 Feb 2025 04:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की भीड़ और साप्ताहिक छुट्टी का ऐसा असर रहा कि पूर्वांचल के कई जिलों में ट्रैफिक जाम से हाईवे भी हांफ रहे थे। बलिया में भी 35 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन
Traffic jam in Purvanchal and crowd at railway station due to Mahakumbh and weekly holiday
वाहनों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ का पलट प्रवाह और साप्ताहिक अवकाश के कारण पूर्वांचल के जिलों की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। प्रयागराज से लेकर जौनपुर तक करीब 50 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बलिया में भी 35 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। भदोही में औराई चौराहे से मिर्जापुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया।

विज्ञापन


चंदौली के पीडीडीयू रेलवे जंक्शन पर दो लाख से अधिक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, जिससे यात्री परेशान रहे। पीडीडीयू जंक्शन में शनिवार की रात और रविवार को दिन में जबरदस्त भीड़ रही। स्थिति यह रही कि कोच के दरवाजे खोलने के लिए यात्रियों को जूझना पड़ा। यहां से 24 घंटे में 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब 11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर महिला यात्री को हार्ट अटैक पड़ने पर स्टेशन अधीक्षक टू सीबी राय ने सीपीआर देकर जान बचाई। वहीं,चंदौली के अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर कुछमन रेलवे फाटक के पास रविवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Traffic jam in Purvanchal and crowd at railway station due to Mahakumbh and weekly holiday
वाहनों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में शनिवार की रात 11 बजे के बाद अचानक वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। मुंगराबादशाहपुर से लेकर प्रयागराज शहर तक करीब 50 किमी लंबा जाम लग गया। जाम में करीब तीन लाख वाहन फंस गए। सुबह करीब पांच बजे यातायात सुचारू हो पाया। पंवारा टोल प्लाजा मैनेजर लल्लन प्रसाद ने बताया कि भोर में तीन बजे से सुबह 6 बजे तक 9500 वाहन टोल प्लाजा से गुजरे। मुंगराबादशाहपुर में शाम 6 बजे निकली एक बरात जाम में फंस गई और 40 किलोमीटर का सफर 7 घंटे में तय हुआ। रात को एक बजे बरात सहसों पहुंच सकी।

बलिया में बक्सर-पटना मार्ग पर धरहरा से लेकर वक्सर रेलवे स्टेशन तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर कबीरपुर तक 35 किलोमीटर तक 13 घंटे भीषण जाम लगा रहा। प्रयागराज महाकुंभमेले से आने वाले श्रद्धालुओं की गाडियां आठ घंटे तक जाम में फंसी रहीं। रविवार की दोपहर तक लोग जाम से जूझते रहे। बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहीं।

मिर्जापुर में शनिवार की रात को मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की कतार रही। रविवार सुबह से प्रयागराज से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक रही। शनिवार को चार लाख वाहनों का आवागमन हुआ है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रेला रहा। हर 20 मिनट पर एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही थी। दोपहर तक महाकुंभस्पेशल 40 ट्रेनों का आवागमन हो चुका था।

भदोही में औराई चौराहे से मिर्जापुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। केवल मिर्जापुर से आने वाले वाहनों को ही आने दिया गया। इससे दिनभर औराई से लेकर माधोसिंह स्टेशन, सहसेपुर तक दो किमी लंबे जाम की स्थिति बनी रही।

भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण विंध्याचल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। इसको देखते हुए औराई में वाहनों को रोका गया था। वहीं, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ के चलते 113 यात्रियों को यात्रा करने का मौका नहीं मिला। रेलवे ने उनका पैसा वापस किया।

मऊ रेलवे जंक्शन पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 27 ट्रेनों से करीब 21 हजार यात्री रवाना हुए, जो कि आम दिनों से दोगुनी संख्या है। इनमें से करीब 60 फीसदी यात्री महाकुंभ जाने वाले थे। दो माह पहले टिकट कराने वालों को भी ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिली है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिल पाने से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed