{"_id":"29722d7e39b954c8c262ac972f778daf","slug":"traffic-jaam-due-to-road-metainance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई के चलते जाम से जूझ रहा आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई के चलते जाम से जूझ रहा आधा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हो रही खुदाई की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसकी वजह से लोगों को पूरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहीं सीवर लाइन की पाइप डालने के लिए खुदाई हो रही है तो कहीं फ्लाईओवर निर्माण के लिए। शहर में अलग-अलग नौ स्थानों पर खुदाई का काम चल रहा है।
शुक्रवार को भी पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। रास्तों पर उड़ रही धूल से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने रूट डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं की है।
वरुणा पार इलाके में कचहरी चौराहा सबसे व्यस्त जगह है। चौराहे से पुलिस लाइन मार्ग पर करीब महीने भर से खुदाई का काम चल रहा है। इसके लिए कचहरी-पुलिस लाइन मार्ग बंद कर दिया गया है। एक तरफ के मार्ग पर ही वाहनों का दबाव होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
जाम का असर भोजूबीर, महावीर मंदिर और अर्दली बाजार तक रहता है। वरुणा पार में ही महावीर मंदिर और अर्दली बाजार में भी खुदाई चल रही है।
वहीं वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर लहरतारा मालगोदाम के सामने फ्लाईओवर निर्माण के लिए खुदाई चल रही है। व्यस्त मार्ग होने की वजह से यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चौकाघाट और अंधरा पुल के पास भी फ्लाईओवर निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है।
इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ता है। एसपी यातायात कमल किशोर का कहना है कि खुदाई वाले स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्यादा दिन तक खुदाई का काम चलने की स्थिति में रूट डायवर्जन किया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं से इस संबंध में बातचीत की जा रही है।