फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic

डायवर्जन का पता कर ही निकलें घर से

Fri, 20 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
traffic
वाराणसी। छठ पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे से रात नौ बजे तक और शनिवार भोर तीन बजे से सुबह नौ बजे गंगा घाटों की ओर छोटे-बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने शहर वासियों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए वाहन कम संख्या में चलाएं और पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें। यातायात सुगम बनाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए सभी यातायात निरीक्षकों और फैंटम को दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

यह है डायवर्जन
- गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, शीलता घाट व अन्य समीपवर्ती घाटों पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- हाईवे स्थित हरसेवानंद पब्लिक स्कूल से नगवा चौकी की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- भदउ चुंगी से भौसासुर घाट की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- राजघाट स्थित बसंता कालेज मोड़ से खिड़किया घाट व राजघाट की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा
- सूजाबाद पुलिस चौकी से छोटे-बड़े वाहनों को राजघाट की तरफ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को पड़ाव से रामनगर की तरफ निकाला जाएगा।
- कचहरी जालान के पास शास्त्री घाट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- बीएलडब्ल्यू परिसर में सूर्य सरोवर के आसपास सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed