फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traditional modern crematorium will open along the Ganges, search for land along the ghat begins in varanasi

वाराणसी : गंगा किनारे खुलेगा परंपरागत आधुनिक शवदाह गृह, घाट किनारे जमीन की तलाश शुरू

Mon, 10 May 2021 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 07:52 PM IST
सार

गोरखपुर की संस्था बनाएगी आधुनिक शवदाह गृह, पश्चिम बंगाल के कोलकाता का ट्रस्ट देगा पैसा, नगर निगम को सौंपा प्रस्ताव

विज्ञापन
Traditional modern crematorium will open along the Ganges, search for land along the ghat begins in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में हो रही मौत के बाद दाह संस्कार की परेशानियों को देखते हुए नया शवदाह गृह खोलने की तैयारी की जा रही है। लकड़ी आधारित आधुनिक शवदाह को खोलने की पहल की गई है। वाराणसी में गंगा किनारे शवदाह निर्माण के लिए गोरखपुर की संस्था आगे आई है।

विज्ञापन


संस्था ने नगर निगम के अधिकारियों को लकड़ी आधारित शवदाहगृह खोलने का प्रस्ताव देते हुए घाट किनारे जमीन मांगी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी लकड़ी आधारित शवदाहगृह के लिए नगर नगर निगम को पत्र भेजा है। डीएम के पत्र के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गंगा घाट किनारे जमीन की तलाश के लिए एक्सीएन अजय राम को लगा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि एक मई को जारी हुए पत्र के बाद अभी तक नगर निगम कोई स्थान चिन्हित नहीं कर सका है। संभावना है कि मणिकर्णिका घाट पर ही इस लकड़ी आधारित शवदाह गृह को लगाया जाएगा। नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि रविदास घाट, सामने घाट व राजघाट पर भी इस लकड़ी आधारित शवदाह गृह को स्थापित किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता की हिंदुस्तान चैरिटी के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण कुमार काबरा ने शवदाह गृह के लिए लगने वाले खर्च को वहन करने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के दो घाटों पर शुरुआत
गोरखपुर की संस्था ने कुछ दिनों पूर्व ही लखनऊ के बैकुंठ व गुलाला घाट पर लकड़ी आधारित अंत्येष्टि गृह की शुरुआत की है। वहीं गोरखपुर के बड़हलगंज मुक्ति धाम व कुशीनगर के रामकोला में भी इसकी शुरुआत की गई है।


 

तीन मन लकड़ी में हो जाएगी अंत्येष्टि
लकड़ी आधारित शवदाहगृह में शव को एक ट्राली में रखा जाएगा जहां उसमें लगी भट्ठी शव को राख में तब्दील कर देगी। बाद में वहां बने प्लेटफार्म को खिसकाया जाएगा जहां से राख नीचे गिर जाएगी। उनका कहना है कि इस मशीन को लगाने में 54 लाख का खर्च आता है। लकड़ी आधारित शवदाह गृह का निर्माण करने वाली संस्था ऊर्जा गैसीफायर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर अजय कुमार जायसवाल का कहना है कि ढाई से तीन मन लकड़ी में डेढ़ से दो घंटे में विधिवत ढंग से अंत्येष्टि हो जाएगी। इससे जहां लकड़ी की बचत होगी वहीं परंपराओं का भी निर्वहन होगा। खास बात यह होगी कि वायुमंडल में प्रदूषण कम होगा।

 

मोक्ष के लिए आते हैं काशी
सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास ने बताया कि पुराणों में वर्णित है कि काशी में मरने या अंतिम संस्कार होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि बनारस ही नहीं पूर्वांचल समेत आसपास के प्रदेशों से लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं।

 

हरिश्चंद्र घाट पर 1988 में शुरू हुआ शवदाह गृह
हरिश्चंद्र घाट पर विद्युत शवदाह गृह की शुरुआत 1988 में नगर निगम ने की थी। बाद में इसे अपग्रेड करते हुए गेल ने 2018 इसे प्राकृतिक गैस शवदाह के रूप में विकसित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed