फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tradition will be played, Kashi Vishwanath's tableau will not come out

कोरोना के कारण पुरातन धार्मिक परंपराओं पर भी ग्रहण, निभाई जाएगी परंपरा, नहीं निकलेगी काशी विश्वनाथ की शोभायात्रा

Thu, 09 Jul 2020 08:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Tradition will be played, Kashi Vishwanath's tableau will not come out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के कारण काशी की कई परंपराएं प्रभावित हुई हैं। इसी क्रम में सावन में निकलने वाली जलाभिषेक यात्राओं की परंपरा भी शामिल हैं। सावन में शहर के कई संगठनों द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण जलाभिषेक यात्राओं को निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


श्री बाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने की परंपरा पिछले 21 सालों से चली आ रही है। कांवरिया भक्तों की सेवा करने के बाद समिति के पदाधिकारी शोभायात्रा निकालकर बाबा का जलाभिषेक करते थे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण समिति ने शोभायात्रा निरस्त कर दी है। वहीं पदाधिकारियों ने केवल परंपरा निर्वहन करने का निर्णय लिया है। मंत्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण केवल पांच लोग बाबा का जलाभिषेक कर परंपरा निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Tradition will be played, Kashi Vishwanath's tableau will not come out
जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

सावन के अंतिम रविवार को विशेष जलाभिषेक 

मंडल शिवपुर कमेटी के बैनर तले शिवपुर निवासी 2002 से जलाभिषेक करते आ रहे हैं। संस्था ने भी शोभायात्रा निरस्त कर दी है और केवल पांच लोग ही जलाभिषेक के लिए जाएंगे। संस्था के बैनर तले रामलीला मैदान स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से सावन के आखिरी रविवार को बाबा विश्वनाथ की कलश यात्रा आरंभ होती है और जलाभिषेक होता है। संस्था के संतोष मिश्र, अजय केसरी ने बताया कि महामारी के कारण कलश यात्रा निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed