फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders will handle the traffic in Kashi! 20 major places and intersections of the city will be jam free

Varanasi: ये क्या..काशी में व्यापारी संभालेंगे यातायात! शहर के 20 प्रमुख स्थान व चौराहे होंगे जाम मुक्त

Sun, 12 Nov 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 12 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

शहर में जाम के चलते व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जाम से प्रतिष्ठान तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं, जबकि जाम के चलते व्यापारियों का माल भी फंसता है। इससे निजात के लिए यातायात पुलिस की पहल का स्वागत है।

विज्ञापन
Traders will handle the traffic in Kashi! 20 major places and intersections of the city will be jam free
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के 20 प्रमुख स्थानों और चौराहों को जाम मुक्त कराया जाएगा। इसमें यातायात पुलिस की सहायता शहर के व्यापारी करेंगे। यातायात मित्र बनकर व्यापारी जाम छुड़ाने से लेकर उचित सलाह, सुझाव भी यातायात पुलिस को देंगे। यातायात माह के तहत व्यापारियों और यातायात पुलिस के बीच इस व्यवस्था पर सहमति बनी है। जल्द ही चौराहों का भौतिक सत्यापन करते हुए रूट डायवर्जन समेत अन्य कई विकल्पों पर मंथन किया जाएगा। अब तक सामाजिक संगठनों और अन्य 53 लोगों को यातायात मित्र बनाया जा चुका है। अन्य लोगों को भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

सहालग और विशेष दिनों पर लगता है जाम

यूं तो जाम शहर में आए दिन लगता है। जबकि सहालग में लॉन के बाहर गाड़ियों के खड़े होने और सड़क पर बारात निकालने के चलते भी घंटों तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जबकि कोई विशेष तिथि या पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ से शहर पूरा चोक होता है। ऐसी स्थिति में व्यापारिक संगठनों के व्यापारी जाम छुड़ाने में काफी मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन

 

Traders will handle the traffic in Kashi! 20 major places and intersections of the city will be jam free
वाराणसी ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

ये हैं चिह्नित स्थान और चौराहे

यातायात पुलिस के अनुसार, चिह्नित स्थानों में कैंट, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया, लहुराबीर, सिगरा, महमूरगंज, भेलूपुर, मंडुवाडीह, गिरजाघर, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, कचहरी, लंका, सामनेघाट, चेतगंज, मैदागिन, विशेश्वरगंज, पहड़िया, आशापुर, वरुणा पुल है।

शहर में जाम के चलते व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जाम से प्रतिष्ठान तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं, जबकि जाम के चलते व्यापारियों का माल भी फंसता है। इससे निजात के लिए यातायात पुलिस की पहल का स्वागत है। व्यापारी वर्ग यातायात पुलिस की सहायता करने के लिए तैयार है। -सोमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति

व्यापारियों के संग लगातार संवाद करते हुए उन्हें उस क्षेत्र के अति व्यस्ततम मार्ग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जाम छुड़ाने संबंधित अन्य मुद्दों पर व्यापारियों के सुझाव और उनके सलाह पर यातायात पुलिस अमल करेगी। -राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी यातायात

एक नजर

-शहर के चौराहों पर तैनात रहते हैं 374 यातायात जवान

-यातायात माह के तहत बनाए गए 53 नए यातायात मित्र

-यातायात सिस्टम को संभालते हैं 186 हेड कांस्टेबल व 188 कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed