{"_id":"624f46fdabcdcb4cf96c46b2","slug":"traders-mobilized-against-road-widening-varanasi-news-vns6471688159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पड़ाव-रामनगर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने लामबंदी शुरू कर दी है। उचित मुआवजा न मिलने और उजाड़े जाने की आशंका से परेशान व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पत्रक सौंपा और विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य से मिलकर अपने दर्द से अवगत कराया।
पीएम के संसदीय कार्यालय में पत्रक सौंपने पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि चौड़ीकरण का जो मानक तय किया गया है, उसके अनुसार प्रमुख बाजार ही उजड़ जाएगी। लगभग चार सौ दुकानदारों की रोजी रोटी पूरी तरह छिन जाएगी। व्यापार मंडल रामनगर के बैनर तले पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि रामनगर मुगलसराय महायोजना में इस सड़क की चौड़ाई महज 35 फीट प्रस्तावित थी। अब इसे 86 फीट चौड़ी किए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में तो पूरा रामनगर ही उजड़ जाएगा। क्योंकि जिस इलाके मे चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ की कार्यवाही होगी वही इलाका यहाँ का मुख्य बाजार माना जाता है। व्यापारियों का कहना था कि अगर विकास कराना ही है तो व्यापारियों को उजाड़ने से बेहतर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाय। इससे लोग उजड़ने से भी बच जाएंगे और जाम से मुक्ति मिल जाएगी। विधायक सौरभ और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने व्यापारियों की मांगों पर अधिकारियों से वार्ता कर कोई राह निकालने का आश्वासन दिया। पड़ाव से रामनगर तक लगभग 6.8 किमी सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इसके सीमांकन और चिन्हांकन का काम पूरा होने के साथ साथ लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे की सूची भी तैयार की जा चुकी है। पीएम संसदीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल, शमशाद खान, सभासद अशोक अग्रहरि, विशाल जायसवाल, विष्णु अग्रहरि, अखिलेश गुप्ता,भगवान दास, सोनू सिंह आदि शामिल थे।