फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trade Commission demanding

व्यापार आयोग के गठन की मांग 

Mon, 16 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trade Commission demanding
गांधी अध्ययन पीठ में स्मारिका जय व्यापारी का विमोचन करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
नगर उद्योग व्यापार मंडल की स्मारिका ‘जय व्यापारी’ का रविवार को विमोचन हुआ और ‘राष्ट्रीय विकास में उद्योग व्यापार की चुनौतियां व समाधान’ विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रहे। इस दौरान व्यापारियों ने व्यापार आयोग बनाने का मुद्दा भी उठाया। मुख्य अतिथि द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। अपने संबोधन में सिन्हा ने कहा कि वह व्यापारियों की मांगों से सहमत हैं। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाकर वित्त मंत्री से मिलवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है। अगर यह लागू हो जाता है तो जीडीपी दस प्रतिशत हो जाएगी।
विज्ञापन

 
स्मारिका समिति के सदस्य अशोक जायसवाल ने कहा कि स्मारिका के लिए प्रधानमंत्री, राज्यपाल और वित्त मंत्री सहित शासन व प्रशासन के कई अधिकारियों के बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। गोष्ठी में उद्यमी आरके चौधरी ने उद्योग व्यापार की वर्तमान चुनौतियों तथा उनके सकारात्मक समाधान की तरफ मुख्य अतिथि का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन


प्रेम मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। महामंत्री संजीव सिंह बिल्लू ने संचालन करते हुए व्यापार आयोग के गठन मांग उठाई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका ने किया। अन्य वक्ताओं में राजेश श्रीवास्तव, अरविंद अग्रवाल, गौरी शंकर नेवर, शोभनाथ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, संजय  साहू, शोभनाथ मौर्या, यादवेंद्र सिंह, प्रतीक गुप्ता, संजय बनर्जी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed