फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tracks of 700 craftsmen from eight countries and 20 Indian inscriptions revealed by archaeologists

Varanasi News: आठ देशों और 20 भारतीय स्कूलों के 700 एथलीटों ने ट्रैक पर दिखाया टैलेंट

Tue, 08 Oct 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Tracks of 700 craftsmen from eight countries and 20 Indian inscriptions revealed by archaeologists
सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट का लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ आगाज
विज्ञापन


नंबर गेम:

3500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की मेजबानी में सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। मध्य एशिया के आठ देशों के साथ 20 भारतीय स्कूलों के 700 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पांच दिन तक कुल 3500 एथलीट दम दिखाएंगे।

अंडर-19 बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में (केडी पब्लिक स्कूल) के अजय, अंडर-17 लंबी कूद में अमृत पाल सिंह (रॉयल कॉन्वेंट स्कूल), अंडर-17 बालिका वर्ग के शॉट पुट में उर्वशी यादव (ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल), अंडर-19 बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में अंशु (दिल्ली पब्लिक स्कूल), अंडर-17 बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में आधिल जिम्मी कन्नम (शारजाह इंडियन स्कूल), अंडर-17 बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में राणा (सेंट सोल्जर्स डिवाइन पब्लिक स्कूल), अंडर-19 बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में कुशल (हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल) और अंडर-19 बालक वर्ग के ट्रिपल जंप में अता साजिद (डीपीएस फरीदाबाद) ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि जेडीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मेजर एसआर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संत अतुलानंद की निदेशिका डाॅ़ वंदना सिंह, प्रधानाचार्या डाॅ. नीलम सिंह, जितेंद्र पांडेय, धीरज सिंह, शेफाली श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed