फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists 'Personal Guide' App Making

पर्यटकों का ‘निजी गाइड’ बना एप

Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्रालय का एप ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ सैलानियों को खूब रास आ रहा है। यह एप न सिर्फ सैलानियों के लिए ‘निजी गाइड’ की भूमिका निभा रहा है बल्कि इसके जरिये नवीनतम सूचनाओं, जानकारियों के साथ टूर एंड ट्रैवेल से जुड़ी जरूरतों में भी मदद मिल रही है। सैलानियों को पर्यटन क्षेत्र के प्रमुख स्थलों की सटीक जानकारी मिले और वह ठगी के शिकार न होने पाएं, इसके लिए तीन सितंबर को इनक्रेडिबल इंडिया मोबाइल अप्लीकेशन मंत्रालय ने लांच किया। बनारस सहित देश के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की यही शिकायत होती थी कि उनको जरूरी और सही जानकारियां मुहैया नहीं हो पातीं। इस कारण कई बार उनके ठगी का शिकार होने की घटनाएं भी सामने आईं।
विज्ञापन


अतिथि देवो भव: के नारे को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लांच किए गए इस एप के जरिये देसी, विदेशी सैलानी न केवल पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी सही जानकारियां हासिल कर पाएंगे बल्कि अप्रूव्ड गाइड, रजिस्टर्ड टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर, डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स, ट्रैवेल एजेंट्स, रीजनल लेवल गाइड्स, होटल आदि की सुविधा भी एप के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन


सैलानी इस एप के जरिये अपनी पसंद के मुताबिक दूसरे शहरों के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। ट्रैवेल असिस्टेंस के डायरेक्टर रोनाल्ड बेंजामिन ने बताया कि वाराणसी आने वाले सैलानियों ने  इस एप को बेहद उपयोगी बताया  है। उन्हें जरूरी जानकारियां आसानी से मुहैया हो जा रही हैं। ठगी की भी आशंका काफी हद तक कम हो गई है। नेशनल इंफार्मेशन सेंटर ने इस अप्लीकेशन को डिजाइन किया है। इनक्रेेडिबल इंडिया मोबाइल अप्लीकेशन (आईएमए) एंड्रायड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जबकि आईफोन के  लिए भी यह एप जल्द ही स्टोर पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed