फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists from Denmark associated with Swachh Bharat Abhiyan, Namami Gange awakened the 'light of cleanliness'

Varanasi: स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े डेनमार्क के पर्यटक, नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर जगाई 'स्वच्छता की अलख'

Wed, 22 Feb 2023 02:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Feb 2023 02:53 PM IST
सार

पीएम मोदी द्वारा पेश की गई स्वच्छता की मिसाल को हमें आगे बढ़ाना है । स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के आह्वान को साकार करना है। हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करे। डेनमार्क के पर्यटकों ने कहा कि भारत और डेनमार्क मिलकर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण के सहयोगी हैं।

विज्ञापन
Tourists from Denmark associated with Swachh Bharat Abhiyan, Namami Gange awakened the 'light of cleanliness'
स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े डेनमार्क के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता को जन आंदोलन की राह दिखाने वाले अस्सी घाट पर मंगलवार को नमामि गंगे ने स्वच्छता की अलख जगाई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्सी घाट की सफाई की गई। गंगा किनारे और घाट की सीढ़ियों पर इधर-उधर बिखरे कूड़े - कचरे को कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

डेनमार्क के पर्यटकों ने भी नमामि गंगे टीम के साथ  'स्वच्छ गंगा - निर्मल गंगा' और  'सबका साथ हो गंगा साफ हो'  का संदेश दिया गया। 'गंदगी है तो बीमारी है, सफाई है तो स्वास्थ्य है' के नारों संग लाउडस्पीकर से गंगा घाटों के आसपास स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

 स्वच्छता की सोच को संस्कार में शामिल करने की अपील की गई। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने अस्सी घाट पर गंगा के किनारे साफ-सफाई कर देश-दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी द्वारा पेश की गई स्वच्छता की मिसाल को हमें आगे बढ़ाना है । स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के आह्वान को साकार करना है। हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करे। डेनमार्क के पर्यटकों ने कहा कि भारत और डेनमार्क मिलकर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण के सहयोगी हैं।

आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा एवं डेनमार्क के पर्यटक मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed