{"_id":"68fa8c6272628a3d6c051321","slug":"tourism-will-get-a-new-boost-with-the-vande-bharat-train-between-varanasi-chitrakoot-and-khajuraho-varanasi-news-c-20-vns1021-1164690-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी से चित्रकूट और खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी से चित्रकूट और खजुराहो के बीच वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
विज्ञापन
धार्मिक व इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन (टीडब्लूए) के सदस्यों ने वाराणसी से चित्रकूट और खजुराहो के बीच वंदे भारत चलाने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। सदस्यों ने कहा कि खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के प्रयास से ट्रेन की घोषणा हुई है। वाराणसी-खजुराहो के बीच 3 वर्षों से दोनों शहरों के पर्यटन उद्यमियों की ओर से स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। अब संचालन तिथि का इंतजार है।
अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन चलने से वाराणसी से प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ते हुए एक स्पेशल टूर पैकेज तैयार किया जाएगा, जिसका लाभ यात्रियों को मिल सकेगा। खजुराहो के अद्भुत मंदिर के साथ-साथ पन्ना टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे। महासचिव प्रदीप राय और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि वाराणसी से बड़ी संख्या में पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व जाना चाहते हैं। सचिव शैलेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री व्यस्ततम समय में भी काशी के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान अभय सहाय, अजय सिंह, उत्कर्ष बख्शी, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, विशाल पांडेय, अमित सिंह मौजूद रहे।