फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism

पर्यटन उद्योग को झटका, होटलों की बुकिंग निरस्त

Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
tourism
वाराणसी। पर्यटन की नगरी काशी में कोरोना का भले ही कोई मरीज न मिला हो लेकिन यहां भी इसके खौफ का असर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल यह है कि शहर के छोटे-बड़े सभी होटलों व गेस्ट हाउसों की पहले से हुई बुकिंग रोजाना निरस्त हो रही है। कोरोना के खौफ से मंगलवार को स्पेन से आने वाले 18 सदस्यीय दल ने बुकिंग कैंसिल करा दी। बुधवार को जर्मनी के 12 पर्यटकों का दौरा निरस्त हो गया। 21 मार्च को 32 ब्रिटिश पर्यटकों ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है। वहीं 19 से 21 अप्रैल के बीच में इटली, कनाडा और स्पेन के लगभग 300 विदेशी पर्यटकों के दस दलों ने अपनी बुकिंग निरस्त करा दी है। होटल एसोसिएशन के मुताबिक हर दिन होटलों के रूम की बुकिंग बड़ी संख्या में निरस्त हो रही है। यह सिलसिला अप्रैल तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

टैक्सी एसोसिएशन भी प्रभावित
कोरोना वायरस के कारण फरवरी से ही पर्यटन उद्योग प्रभावित चल रहा है। पर्यटकों की बुकिंग में लगे 250 टैक्सी वाहन पिछले दस दिनों से खड़े हैं। स्थिति इस कदर बिगड़ी है कि शहर के लगभग 300 टूरिस्ट गाइडों को पेट पालने की चिंता सताने लगी है। छावनी क्षेत्र के साथ ही शहर के छोटे-बडे़ होटलों में मार्च-अप्रैल की बुकिंग निरस्त होने लगी हैं। अप्रैल अंतिम सप्ताह तक 100 फीसदी निरस्त होने की उम्मीद है। दरसअल, सरकार की ओर से 15 अप्रैल तक एराइवल वीजा पर रोक है।
विज्ञापन

पर्यटन उद्योग पूरी तरह से टूट चुका है। विदेशी पर्यटक तो फरवरी से ही आना बंद कर दिए हैं तो वहीं अब साउथ इंडियन पर्यटकों की संख्या में भी कमी आ रही है। बड़े होटलों के 40-50 रूम की बुकिंग रोजाना निरस्त हो रही है। बहुत से होटलों के कर्मियों को छुट्टी दे गई है। - राहुल मेहता, अध्यक्ष, वाराणसी टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली व कनाड़ा से 19 अप्रैल को आने वाले 50 पर्यटकों ने अपना दौरा निरस्त कर दिया। इस तरह अन्य गाइड के पास रोजाना 12 से 14 बुकिंग निरस्त हो रही है। मार्च से लेकर अप्रैल तक लगभग हजारों विदेशी पर्यटकों बुकिंग निरस्त करा चुके हैं। -शैलेश त्रिपाठी, अध्यक्ष, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन
दो दिन में स्पेन व जर्मनी के 30 पर्यटकों ने बुकिंग निरस्त कराई, वहीं 21 मार्च को 32 विदेशी पर्यटकों ने बुकिंग निरस्त कराई। अप्रैल माह की 80 फीसदी बुकिंग निरस्त हो चुकी है। अन्य टूर एजेंटों के यहां भी यही स्थिति है।- आबिद, एजेंट, टूर एंड ट्रवेल

पिछले दस दिनों से टूरिस्ट वाहन खड़े हो गए हैं। 70 से 80 टेम्पो ट्रवेलर और सौ से अधिक बस व छोटे वाहनों को पर्यटकों के अभाव में खड़ा कर दिया गया है। रोजाना बुकिंग कैंसिल हो रही है। -सुरेश सिंह पप्पू, पदाधिकारी, टूरिस्ट टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed