फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism ministers of SCO countries reach Varanasi for meeting Pakistani leaders will join online

Varanasi: बैठक के लिए वाराणसी पहुंचे एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री, ऑनलाइन जुड़ेंगे पाकिस्तानी नेता

Thu, 16 Mar 2023 10:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार और शनिवार को पर्यटन मंत्रियों की बैठक वाराणसी के नदेसर स्थित एक होटल में होगी। 

विज्ञापन
Tourism ministers of SCO countries reach Varanasi for meeting Pakistani leaders will join online
गंगा आरती देखते एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री गुरुवार को वाराणसी पहुंच गए। उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रात्रिभोज में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


भारत की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री समूह की बैठक में पाकिस्तानी पर्यटन मंत्री ऑनलाइन जुड़ेंगे। एससीओ देशों में शामिल सात देश भारत, रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान के पर्यटन मंत्री वाराणसी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

दो दिन होगी पर्यटन मंत्रियों की बैठक

एससीओ देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार और शनिवार को पर्यटन मंत्रियों की बैठक नदेसर स्थित एक होटल में होगी। एससीओ देशों के पर्यटन विशेषज्ञ समिति के सदस्य बीते चार दिन से काशी में हैं। उन्होंने काशी के पर्यटन और संस्कृति से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tourism ministers of SCO countries reach Varanasi for meeting Pakistani leaders will join online
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
एससीओ देशों के साझा प्रस्तावों पर मंत्री समूह के सदस्य चर्चा करेंगे। वहीं सीएम योगी शाम साढ़े सात बजे एससीओ की बैठक के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या और रात्रि भोज में शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ ही एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों का स्वागत लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पर किया गया। नदेसर स्थित होटल में उनका स्वागत शहनाई की धुन से किया गया। बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को काशी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed