फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism Minister jaiveer singh claims BJP Will win 80 Lok Sabha seats of UP Prime Minister modi for third tim

वाराणसी: पर्यटन मंत्री का दावा- यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे, प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे

Fri, 22 Sep 2023 09:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 09:15 PM IST
सार

वाराणसी के प्रभारी व यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी की जनसभा से पहले तैयारियों का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि 2024 में  तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
Tourism Minister jaiveer singh claims BJP Will win 80 Lok Sabha seats of UP Prime Minister modi for third tim
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। 2024 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसका मन जनता बना चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता 80 लोकसभा सीटों पर जीत मिलेगी।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। 27 वर्षों से लटके महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। पीएम मोदी शनिवार को भी काशी को विकास की सौगात देंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व पिंडरा विधायक अवधेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर-घर संपर्क कर पीएम मोदी की जनसभा में आने का दिया निमंत्रण

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को राजातालाब क्षेत्र के कचनार गांव में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण पत्र बांटा। वाराणसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सभा स्थल व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम का स्थल निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed