फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism businessmen completed in-house travel in one day

पर्यटन कारोबारियों ने एक दिन में पूरी की अंतरगृही यात्रा

Sat, 11 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tourism businessmen completed in-house travel in one day
उत्तर प्रदेश पर्यटन और वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की ओर से शुक्रवार को काशी विशेश्वर अंतरगृही यात्रा आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पर्यटन कारोबारियों के दल को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर से सुबह शुरू हुई यात्रा मणिकर्णिका घाट से ललिता घाट, मीर घाट, दशाश्वमेध घाट, अगस्त कुंड, जंगम बाड़ी, कोदई चौकी, हडहा से राजादरवाजा होते हुए पशुपतेश्वर, गऊमठ, सीमाविनायक, विशेश्वरघाट, संकठा घाट, अग्निश्वर घाट, भोसला मंदिर से विशेश्वर पर पहुंच समाप्त हुई। यात्रा से पूर्व वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष राशिद खान और प्रवीण मेहता ने जिलाधिकारी का सम्मान किया।
विज्ञापन

टूरिज्म गिल्ड के सचिव सुभाष कपूर व उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जल्द ही यात्राओं का वर्णन वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। टूरिज्म गिल्ड के संयुक्त सचिव अनिल त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा में ट्रैवल एजेंट, गाइड समूहों और होटल समूह ने भाग लिया। यात्रा में प्रदीप चौरसिया, राजीव मनहर, अंकित श्रीवास्तव, राजीव रंजन, शिव त्रिपाठी, माजिद खान, जितेंद्र सिंह, रेहान खान, अभिषेक, सुधांशु सक्सेना, सचिन, जैनेंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed