फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Torch-flag in hands, on language, Vande Mataram

हाथों में मशाल-तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम

Mon, 15 Aug 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 15 Aug 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के अपने सभी 16 मंडलों में मशाल जुलूस निकाला। शिवपुर मंडल में अनिल राजभर और जयनाथ मिश्रा ने मशाल जुलूस का नेतृत्व किया जबकि सेवापुरी में ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व में कछवा रोड चौराहा से सब्जी मंडी तक मशाल जुलूस निकला। जुलूस में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शूलटंकेश्वर मंडल के जुलूस का नेतृत्व किया। इसमें जिला महामंत्री प्रभात सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन



उधर, चिरईगांव मंडल में इंद्रजीत सिंह, लोहता मंडल में छोटेलाल पटेल व दिनेश मौर्या, अजगरा मंडल में गजेंद्र सिंह, चौबेपुर मंडल में भोला उपाध्याय व उपेंद्र बाबा, हरहुआ मंडल में प्रहलाद गुप्ता व विनय पांडेय के नेतृत्व में निकले मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इसी क्रम में जंसा मंडल में अरविंद पटेल व विक्रम पटेल, रोहनिया मंडल में देव उपाध्याय, रामनिवास मिश्र व मूलचंद बिंद, रामेश्वर मंडल में विक्रम पटेल, गंगापुर मंडल में कुबेर गुप्ता व आलोक पांडेय, पिंडरा मंडल में दीपक सिंह व मनीष पाठक, बड़ागांव में रवींद्र यादव व राकेश मिश्रा के नेतृत्व में तथा रामनगर में राजकुमार सिंह व आरके सिंह के नेतृत्व में लोगों ने मशाल जुलूस निकाल जंग ए आजादी के शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन



जश्न-ए आजादी की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम भाजपा की महानगर इकाई ने मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से मशाल जुलूस निकाला। ‘तिरंगा यात्रा’ के तहत निकली इस यात्रा में भाजपा की महानगर टीम के अलावा उसके सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल रहे। मलदहिया से यह यात्रा लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पहुंची। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। उनके साथ एमएलसी केदारनाथ सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू, सुभाष गुप्ता, मनीष कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव, नवीन कपूर, संजय राय, नागेंद्र रघुवंशी सहित महानगर के सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री थे। लोग मशाल और तिरंगा लेकर चल रहे थे। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पहुंचने पर सभी ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed