फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi

एक क्लिक में पढ़े वाराणसी की 15 खबरेंः गांजा बरामदगी में 10 साल की सजा, चोरी की बाइक संग दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 06:50 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर अपर सत्र न्यायाधीश नवम से जुड़ी हुई है। अदालत से 443 किलो गांजा बरामदगी में आरोपी को दोषी पाया। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल की सजा सुनाई गई है। दूसरी खबर, सारनाथ थाने की है। इस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी चोरी की गई बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश नवम विनोद कुमार की अदालत ने 443 किलो गांजे की बरामदगी के मामले में ओडिशा के कोरापुट निवासी अभियुक्त अजय कुमार खिल्लो को दोषी पाया है। अदालत ने दोषी को एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 वर्ष की कड़ी कैद और एक लाख रुपये की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


अदालत ने एक और आरोपी सुरजीत डे के नहीं आने के कारण उसकी पत्रावली पहले ही अलग कर दी है। अभियोजन के मुताबिक, राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने डाफी टोल प्लाजा के पास 21 अप्रैल 2018 की रात एक पिकअप से 136 पैकेट गांजा बरामद किया था।
विज्ञापन


 उसका वजन 443 किलोग्राम था। अभियुक्त अजय खिल्लो घटना के समय वाहन चला रहा था, जबकि सलमान उस वाहन में बैठा था। इस संबंध में आसूचना अधिकारी लेखराज ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक से जा रहा था मौजमस्ती करने
चोरी की बाइक से मौजमस्ती करना दो युवकों को उस समय मंहगा पड़ गया जब संग्रहालय के पास पीड़ित ने लोगों के साथ उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवकों की पिटाई कर सारनाथ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। आशापुर इलाके से चार दिन पूर्व बाइक चोरी हुई थी। सारनाथ थाने में चोरी की सूचना दी। 

शनिवार दोपहर चोरी की बाइक लेकर दो युवक आशापुर जा रहे थे। वह संग्रहालय के पास पहुंचे, उस दौरान जिसकी बाइक चोरी हुई वह युवक अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। उसने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

पकड़े गए युवक में एक गोला बाजार का निवासी है। दूसरा मिर्जापुर का मूलरूप से रहने वाला है। वह घुरहूपुर में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर कार्रवाई की बात कही है।

चोरी के गहने, नकदी और मोबाइल के साथ छह पकड़े गए
शिवपुर क्षेत्र के छह स्थानों पर चोरी के आरोप में पुलिस ने चार किशोरों और दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, पांच मोबाइल और 6700 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्त में आए दोनों युवकों की पहचान ऐढ़े के बनारसी और बेलवरिया के अनिल वर्मा के रूप में हुई है। 

आरोपियों को पकड़ने के लिए डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने थानाध्यक्ष शिवपुर रवि शंकर त्रिपाठी और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। चारों किशोरों ने बताया कि वह निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी करते थे और उसी दौरान क्षेत्र के मकानों की रेकी करते थे। जिस घर में ताला बंद रहता था, वहां रात में बनारसी और अनिल के साथ चोरी की जाती थी। 
 

दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और भाई को भेजा, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर जिले के नेवढि़या थाना के कुत्तुपुर अहिरौली निवासी विकास कुमार बिंद को दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में फूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

पुलिस की पूछताछ में विकास ने बताया कि पीड़िता से तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। बाद में एक-दूसरे का नंबर मिल जाने पर मोबाइल से भी बातचीत होने लगी। हम लोग एक-दूसरे से प्यार करते थे और करीब 10 माह पूर्व बाबतपुर के पास होटल में मिले थे। 

हमने एक-दूसरे से शादी करने का वादा किया था। होटल में ही उसने अपना और पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। बाद में पीड़िता बात नही कर रही थी तो गुस्से में आकर वह वीडियो उसके भाई को भेज दिया था। 

11 साल की बच्ची लापता, पिता ने दर्ज कराया केस
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया स्थित मोहन कटरा इलाके में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन बच्ची का पता नहीं लगा। पिता फिरोज अहमद ने शनिवार को आदमपुर थाने में पुत्री के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उनकी बेटी शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी और उसके बाद से उसका पता नहीं है। 

दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, गिरफ्तार
वाराणसी के आयर बाजार निवासी आशिक खां को दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में शिवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता युवती ने 28 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। 

बताया कि वह आयर बाजार स्थित ननिहाल जाती थी तो आशिक खां उसका पीछा करता था। मां घर पर नहीं थी तो आशिक खां आया और दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो और फोटो भी ली। फिर, वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 24 जून को बात न मानने पर आशिक खां ने उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई को भेज दिया था। 

दमकल की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम चार मिनट कम हुआ
सड़कों के चौड़ीकरण और नई सड़कों के निर्माण के कारण अच्छी कनेक्टिविटी मिलने से अग्निशमन विभाग की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम चार मिनट कम हुआ है। इसके चलते दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में पहले से औसतन चार मिनट का कम समय लग रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि वाराणसी में बने नए फ्लाईओवर, रिंग रोड और सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही व्यवस्थित पार्किंग से वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कम समय लग रहा है। गत मई माह में नगर क्षेत्र में रिस्पांस टाइम लगभग 14 मिनट का था, जो पहले करीब 17 मिनट हुआ करता था।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में रिस्पांस टाइम करीब 19 मिनट का हो गया है, जो पहले लगभग 25 मिनट हुआ करता था। कुल मिलाकर, वाराणसी में औसत रिस्पांस टाइम 21 मिनट का था, जो अब घटकर 17 मिनट का हो गया है।

दो ग्राम पंचायतों सचिवों का वेतन रोका
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने चोलापुर ग्राम पंचायत सचिवों की ऑनलाइन बैठक ली। बैठक में उन्होंने गांवों में डोर टू डोर रोज कूड़ा उठाने, जिनके शौचालय नहीं बने है उनके यहां शौचालय बनवाने, मुख्यमंत्री तथा पीएम आवास की सूची का जल्द सत्यापन, पंचायत सचिवालय और कॉमन सर्विस सेंटर पर जो रजिस्ट्रर रखने के निर्देश दिए। 

चोलापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बेला की सचिव रुपाली यादव एवं सचिव जयप्रकाश मौर्य की प्रगति रिपोर्ट खराब होने के कारण जून माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ऑनलाइन मीटिंग में न जुड़ने के कारण सीतापुर और पैरानापुर के सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने के और स्पष्टीकरण देने को कहा है। 

मौसम खराब होने पर तीन विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे
खराब मौसम के कारण पटना जा रहे तीन विमानों को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। शाम 5:15 बजे मौसम सामान्य होने पर तीनों विमानों ने पटना के लिए पुन: उड़ान भरी। पटना एयरपोर्ट पर भारी बारिश से वहां विमान नहीं उतारा गया।

एयर इंडिया का विमान एआई 673 मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पटना जा रहा था। एआई 407 दिल्ली से पटना और इंडिगो का विमान 6ई 925 रांची से पटना जा रहा था। ये विमान मौसम साफ न होने पर लैंड नहीं कर सके। 

एबीसी जलने से छह से 8 घंटे तक बिजली गुल रही
बिजली निगम की ओर से जर्जर तारों के बदलने, ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करवाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन फाॅल्ट से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। 

स्थिति यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कहीं जर्जर तार टूटने की वजह से बिजली कट रही है तो कही ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से आपूर्ति बाधित हो रही है। इस तरह की समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी है। शनिवार को शहर में अंडर ग्राउंड केबल फाल्ट होने, एबीसी जलने की वजह कई जगहों पर छह से आठ घंटे तक कटौती की गई।

शनिवार की आधी रात को मड़ौली, पांडेयपुर, सोनातालाब, सारंग तालाब, नई बस्ती इलाके में एक से लेकर दो घंटे तक बिजली कटी रही। जब लोगों ने कारण जानना चाहा तो उपकेंद्र से पता चला कि केबल फॉल्ट होने से ब्रेक डाउन लिया गया है। 

दिन की तरह ही रात को भी उमस अधिक होने से लोग गर्मी से बेचैन हो गए। मंडुवाडीह डीपीएच से जुड़े मोहल्लों में भी कंचनपुर में बिछाई जा रही मेन लाइन में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ खराबी की वजह से बिजली कट गई। इस कारण मंडुवाडीह, भिटारी, शिवदासपुर सहित अन्य जगहों पर अंधेरा रहा। 

करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। भेलूपुर के जवाहर नगर एक्सटेंशन में अंडरग्राउंड मेन केबल फाॅल्ट होने से सुबह 9 बजे से बिजली गुल हो गई। जिसको बहाल होने में 7 घंटे से अधिक समय लग गया। बिजली कटौती की समस्या वरुणापार इलाके में पांडेयपुर उपकेंद्र, बड़ालालपुर उपकेंद्र से जुड़ी काॅलोनियों में भी रही।

जिला समाज कल्याण अधिकारी बने गिरीश चंद्र दुबे
शासन से जारी स्थानांतरण सूची में शनिवार को कई अधिकारी इधर-उधर किए गए। इसमें मिर्जापुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे को वाराणसी में तैनाती दी गई। वहीं वाराणसी में इसी पद तैनात घासीराम को आगरा भेजा गया है। 

जीवन के प्रत्येक क्षण में सांख्यिकी की उपयोगिता
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सांख्यिकी विभाग में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को ‘इंपॉर्टेंस ऑफ स्टेटिस्टिक्स’ विषयक व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. उमेश सिंह ने कहा कि सामान्य जीवन के प्रत्येक क्षण में सांख्यिकी की उपयोगिता है। 

सांख्यिकी में कॅरिअर के अपार अवसर हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के विचार एवं समस्याएं सुनी और उनके समाधान कर छात्र छात्राओं से चर्चा की। इस मौके पर प्रो. रमन पंत, खुशी गुप्ता, रिफत नाज आदि ने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर अनुज सिंह, रविकांत मौर्य आदि मौजूद रहे। 

छात्र कल्याण संकाय के नए अध्यक्ष होंगे प्रो. राजेश कुमार मिश्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. राजेश कुमार मिश्र होंगे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रो. मिश्र को एक जुलाई से अगले तीन वर्ष के लिए संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि वर्तमान में समाजकार्य विभाग प्रो. केके सिंह संकायाध्यक्ष हैं, जो अब चीफ प्रॉक्टर बना दिए गए हैं।

बनारसी अंदाज में हुआ बड़ा आदमी छोटा आदमी का मंचन

Top Breaking Trending Big Latest And Viral News Of Today In Varanasi
नागरी नाटक मंडली में बड़ा आदमी-छोटा आदमी का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

जर्मनी के नाटककार बर्तोल्त बेख्त के नाटक बड़ा आदमी छोटा आदमी को बनारसी भाषा और अंदाज में देखकर दर्शक भी चहक उठे। हंसते-गुदगुदाते हुए कलाकारों के हर संवाद के जरिये दर्शकों को काम की बातें भी बताईं। नागरी नाटक मंडली के मंच पर नाटक ने अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। बनारसी अंदाज के कारण हर किसी ने इसको सराहा।

शनिवार को बड़ा आदमी छोटा आदमी के मंचन में सभी पात्र बनारस के थे। नाटक में अमीर और मजदूर के बीच की खाई को दिखाया गया है। निर्देशक राजेंद्र सिंह ने ऐसा प्रयोग पहली बार किया है जिससे कि विदेशी कथाकारों की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जा सके। नाटक में यहां की बोली और बिरहा, नौटंकी, कजरी गीतों को भी शामिल किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed